फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   tips for positive attitude

खुशहाल जिंदगी के लिए सिर्फ एक छोटी-सी मुस्कान

Fri, 02 Aug 2013 11:54 AM IST
गरिमा शर्मा
गरिमा शर्मा Updated Fri, 02 Aug 2013 11:54 AM IST
विज्ञापन
tips for positive attitude

आपने भी कभी गौर किया होगा कि कुछ लोगों के चेहरे पर एक अजीब-सी उदासी हर समय झलकती रहती है। दरअसल इस तरह का गुस्सैल चेहरा एक विकार है, जिसके कारण व्यक्ति बिना किसी कारण के दुखी या नाराज दिखाई देता है। हालांकि उसके मन में कोई दुःख या नाराजगी नहीं होती।

विज्ञापन


चेहरे पर झलकते इस तरह के भावों का मन की भावना से कोई संबंध नहीं होता और न ही पीड़ित व्यक्ति को पता होता है कि उसका चेहरा न चाहते हुए भी ऐसी भावना को दर्शा रहा है।
विज्ञापन

 
यह समस्या लड़के और लड़कियों दोनों में ही होती है। इस विकार की वजह से महिलाओं को अपनी निजी जिंदगी में भी बहुत-सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

खासकर वहां जहां उनका खुश दिखना जरूरी होता है। उदाहरण के तौर पर इंटरव्यू में या क्लाइंट मीटिंग में जहां सामने बैठा व्यक्ति उनके चेहरे से ही उनके व्यक्तित्व की झलक पाने की कोशिश करता है। इसका प्रभाव आपके निजी संबंधों पर भी पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह परेशानी यहीं खत्म नहीं होती, इसी तरह उन महिलाओं से जुड़े दूसरे लोग जैसे ऑफिस के साथी या घर के दूसरे सदस्य या उनके दोस्त, यहां तक कि कोई अजनबी भी इससे प्रभावित हो सकता है।

क्या है कारण
इस विकार का कारण अनुवांशिक हो सकता है। किसी के माता या पिता इस विकार से पीड़ित हैं, तो यह विकार उनके बच्चों में भी पहुंच सकता है। लेकिन अधिकतर मामलों में इस विकार का असली कारण आपकी रोजमर्रा की जिंदगी ही है।

अगर किसी महिला को निराशा की भावना के साथ काफी समय तक रहना पड़े, तो यह भावना उसके चेहरे पर हमेशा के लिए घर कर सकती है। अगर कोई महिला इस विकार से पीड़ित है, तो उसे खुश रहने की कोशिश करनी चाहिए। ऐसा करने पर कुछ समय बाद धीरे-धीरे उसके चेहरे पर खुशी की भावना झलकने लगती है। याद रखिए, आपका चेहरा आपके व्यक्तित्व का आइना है।

अगर आपका चेहरा दुखी और निराश दिखता है, तो इससे आपकी रोजाना की दिनचर्या भी प्रभावित हो सकती है। इसलिए सदा खुश रहने या दिखने का प्रयास करें। इससे आपका पारिवारिक और सामाजिक जीवन सरल हो जाएगा।

क्या है उपाय
बाहर के देशों में इस समस्या के समाधान के लिए महिलाएं प्लास्टिक सर्जरी का सहारा ले रही हैं। एक सर्जन के अनुसार इस विकार का कारण ज्यादातर महिलाओं के चेहरे के कोनों आैर भौंहों का नीचे की तरफ झुकना है। इसे ठीक करने के लिए सर्जन 'एक्सप्रेशन सर्जरी' करते हैं। इस प्रक्रिया में पीड़ित व्यक्ति के चेहरे को खुश दिखने वाले चेहरे में बदल दिया जाता है।


एक अमेरिकी सर्जन के मुताबिक एक साल में वो इस तरह की लगभग 120 सर्जरी करते हैं। चेहरे को खुशनुमा बनाने के लिए साल भर में लगभग 1500 लोगों पर बोटॉक्स इंजेक्शन का इस्तेमाल होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed