फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   Tips for Happiness in Daily Life

दिन को खुशनुमा बनाने के लिए आप भी अपना सकते हैं ये फंडे

Sun, 05 Jul 2015 09:22 AM IST
Updated Sun, 05 Jul 2015 09:22 AM IST
विज्ञापन
Tips for Happiness in Daily Life

हर दिन चढ़ते सूरज के साथ-साथ भागदौड़ भी बढ़ जाती है। शाम होने तक तो थकान, चिड़चिड़ेपन और तनाव से हम बुरी तरह घिर जाते हैं। अगर चाहते हैं कि पूरा दिन खुशनुमा बीते और आप उत्साह से भरे रहें, तो अब सुबह का खुलकर स्वागत कीजिए।

विज्ञापन


जिंदगी की भागदौड़ में सुकून और खुशियां कहीं खो गई हैं। खासकर महानगरों में तो दिनचर्या ऐसी है कि पल भर के आराम की फुरसत नहीं मिलती। इससे पहले कि शारीरिक थकान, चिड़चिड़पन और तनाव पूरे दिन का चैन-सुकून चुरा लें, बेहतर होगा कि सुबह सवेरे ही इनसे निपटने की तैयारी कर ली जाए।

विज्ञापन

खोल दें रोशनदान

Tips for Happiness in Daily Life

सुबह-सवेरे न केवल घर की खिड़कियां, बल्कि दिल के दरवाजे खोलकर रोशनी का स्वागत करें। परदों को कुछ इस तरह लगाकर सोएं कि सुबह आंख खुले तो कमरा नेचुरल रोशनी से भरा हुआ हो।

दिन भर बॉडी आपके मन मुताबिक काम करे, इसके लिए सुबह नेचुरल रोशनी से संपर्क जरूरी है। ये रोशनी बॉडी को मेलाटोनिन के प्रोडक्‍शन को कम करने और अड्रेनलिन प्रोडक्‍शन शुरू करने का सिग्नल देती है। इस तरह आपकी आधी नींद टूट जाती है और अलार्म बजने पर चिड़चिड़ापन महसूस नहीं होता।

स्मार्ट बॉडी क्लॉक

Tips for Happiness in Daily Life

सुबह जिस वक्त उठना हो, उससे पंद्रह मिनट पहले का अलार्म सेट करके सोएं। इससे सुबह उठकर स्ट्रेचिंग और सोच-विचार करने का समय मिल जाएगा और लेट होने की हड़बड़ी में बिस्तर छोड़ने की बजाय आप आराम से धीरे-धीरे उठ सकते हैं। बाद में आपका बॉडी क्लॉक भी अलार्म क्लॉक से मैच हो जाएगा।

पहले से डे-प्लान
सुबह-सुबह किसी विषय में निर्णय करना तनाव का कारण बन सकता है। आपको क्या पहनना है, क्या खाना है या कहां जाना है, यह सब रात को ही तय करके सोएं। निर्णय लेने का बोझ कम होने से आपका रूटीन भी अच्छा बनेगा।

विज्ञापन

खुद को समय दें

Tips for Happiness in Daily Life

सुबह काफी व्यस्तता रहती है। बावजूद इसके 10-15 मिनट खुद के साथ बिताएं। इससे आपको शांति और सुकून मिलेगा। चाहें तो अपना पसंदीदा संगीत सुने, कोई बुक या मैगजीन पढ़ें। लेकिन, दिन शुरू करने से पहले खुद को समय जरूर दें।

30 मिनट में अलर्ट
एक्सरसाइज आपको पूरा दिन अलर्ट रखती है। इससे कई किस्म की गलतियां होने से आप बच जाते हैं। इसलिए हर दिन 30 मिनट की एक्सरसाइज को सुबह की दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। इससे एंडोर्फिन्स हार्मोन सक्रिय होता है, जो आपको दिन भर खुशनुमा रखने में मददगार साबित होगा।

अपनों का साथ

Tips for Happiness in Daily Life

सुबह-सुबह अपने माता-पिता, भाई-बहन, बच्चे यहां तक कि घर के पालतू जानवरों के साथ कुछ वक्त बिताकर भी आप दिन को अच्छा बना सकते हैं। ये लोग आपका उत्साहवर्धन तो करेंगे ही, साथ ही आपको आपकी प्राथमिकताएं तय करने में भी मदद करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed