ये 3 झूठ महिलाएं अक्सर बोलती हैं पुरुषों से
प्यार में पड़ी प्रेमिका अक्सर तब बदल जाती है जब वह आपकी पत्नी बनकर घर आती है। कई बार पत्नी आपसे क्या चाहती है, जरूरी नहीं कि सही-सही आपको बता ही दे। आप समझते हैं कि सब ठीक है लेकिन असल में यह सिर्फ आपकी ही गलतफहमी होती है।
ऐसे में जानिए, ऐसी तीन बातों के बारे में जिनपर अक्सर आपकी पत्नी आपसे झूठ ही कहेगी और असलियत हमेशा एक राज ही रहेगी। यकीन न हो तो जानिए गौर फरमाएं ऐसी तीन बातों पर, जिन्हें लेकर अक्सर आपसे आपकी बीवी सच नहीं बोलती होगी।
'आपका वजन नहीं बढ़ा है'
यह सिर्फ हमारी सोच ही है कि महिलाएं हमेशा अपने वजन को लेकर संवेदनशील होती हैं जबकि पुरुष महिलाओं से कहीं अधिक इसे अपने अहम से जोड़कर देखते हैं।
आप आइने के आगे बढ़ते फैट्स को खुद महसूस करें और एक बार यह सवाल अपनी बीवी से करके देखें। वह आपके अहम को भला इस छोटी सी बात के लिए कभी नहीं ठेस पहुंचाएंगी।
लेकिन अगर आपको न करने के बाद भी वे घर पर फैटी फ्री दूध, लो कोलेस्ट्रॉल तेल मंगवा रही हैं या फिर लिविंग रूम में फिटनेस वाली मैगजीन रखनी शुरू कर दी है तो यकीन मानिए, उन्होंने सिर्फ आपका दिल ही रखा था।
'तुम्हारे पसंदीदा खेल को मैंने अपनी पसंद बना लिया है'
आपकी पत्नी शादी के पहले स्पोर्टी नहीं थी लेकिन आपकी संगत में उनकी पसंद बदल गई, इस सुकून के साथ आप जी रहे थे तो इस भुलावे से उबर ही जाइए।
आमतौर पर लड़कियां पुरुषों को प्रभावित करने के लिए अपनी रुचि को उनसे मिलती हुई साबित करना चाहती हैं पर असलियत कुछ और ही होती है।
अगर आपको वाकई अपनी पत्नी की रुचि पता करनी है तो गौर करें कि वह अपनी सहेलियों के साथ या अकेले होने पर किस तरह की चीजें देखती है। आप उपनी मुस्कान रोक नहीं पाएंगे।
'तुम्हारे दोस्तों का साथ मुझे भी पसंद है'
कभी-कभी आपके दोस्तों को घर बुलाने या उनसे मिलने-जुलने पर आपकी बीवी को क्या आपत्ति होगी लेकिन अगर यह कहानी रोज की है और फिर भी वह यह कहती हैं कि उन्हें आपके दोस्तों से दिक्कत नहीं, तो यह सिर्फ आपका मन रखने के लिए ही कहती होंगी।
आपके दोस्तों का रोज घर आना शायद ही कभी किसी पत्नी को पसंद आएगा। यकीन नहीं आता तो कभी अपने दोस्त की बुराई उनसे करके देखिए, वह क्या सोचती हैं जान ही जाएंगे।
Also Read : 7 Small Things That Are More Important to Men Than I Love You
Reasons That Will Make You Brag About Your Husband Right Now