फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   this what Coke does to your body

कोका-कोला पीते हैं तो अब हो जाएं सावधान, पढ़ लें ये खबर

Fri, 31 Jul 2015 06:03 PM IST
Updated Fri, 31 Jul 2015 06:03 PM IST
विज्ञापन
this what Coke does to your body

हमारे लाइफस्टाइल में फास्ट फूड और कोल्ड ड्रिंक्स ने एक ऐसी जगह बना ली है जिसे हम चाह कर भी नहीं छोड़ सकते। जन्मदिन की पार्टी हो या फिर दोस्तों के साथ कहीं घूमने गए हों। हम आम तौर पर इन दोनों का इस्तेमाल बहुत ज्यादा करते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि ये हमारे शरीर पर क्या असर डालते हैं?

विज्ञापन


एक ऐसे ही पेय पदार्थ 'कोका कोला' से जुड़े कुछ तथ्य सामने आए हैं जो बेहद ही चौंकाने वाले हैं। 'दी रेनिगेड फार्मासिस्ट' नाम से ब्लॉग चलाने वाले ब्रिटेन के पूर्व फार्मासिस्ट नीरज नाइक ने कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद शरीर के अंदर होने वाले प्रभावों को बताया है।
विज्ञापन


उनके ब्लॉग के मुताबिक कोक के 330 मिली के रेगुलर केन को पीने के महज 10 मिनट के भीतर ही करीब 10 चम्मच के बराबर चीनी की मात्रा हमारे शरीर के अंदर दौड़ने लगती है। यह मात्रा एक दिन में निर्धारित सुगर के सेवन की मात्रा से ढाई गुना ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डायबिटीज का खतरा

this what Coke does to your body

इतनी बड़ी मात्रा में सुगर का सेवन करना काफी नुकसानदायक होता है। यह इतने तेजी से असर करता है कि इसे पीने से तुरंत उल्टी हो जाए लेकिन फास्फोरिक एसिड के कारण हमें इसके स्वाद का पता ही नहीं चलता। कोक पीने के अगले 40 मिनट के भीतर अपके शरीर में ब्लड सुगर की मात्रा तेजी से बढ़ती है। इसके साथ ही कैफीन का भी असर दिखाई देता है।

एक घंटे के बाद यह आपके शरीर में पूरी तरह से हावी हो जाता है। अगर इसका नियमित सेवन किया जाए तो फिर शरीर को इसकी लत भी लग जाती है। नीरज ने कहा, 'कोक केवल एक उच्च फ्रूक्टोज सिरप ही नहीं है बल्कि इसमें कैफीन और परिष्कृत लवण भी मिले होते हैं।' कोक या इसी तरह के अन्य प्रोसेस्ड फूड का अधिक मात्रा में सेवन करने से आप हाई ब्लड प्रेशर के शिकार हो जाएंगे। इतना ही नहीं डायबिटीज और मोटापा भी आप पर हावी होने लगेगा।

उन्होंने कहा कि अगर आप अपने दिल, दिमाग और स्वास्थ्य की जरा भी फिक्र करते हैं तो अगली बार कोक की बोतल लेने से पहले इस लेख को याद कर लीजिएगा। इसके अलावा न्यूट्रीशनिस्ट एला आलरेड ने कहा, 'कोक के यह आंकड़े आपको हैरान कर देंगे, लेकिन यह एक अच्छा संकेत है कि हमें यह क्यों नहीं पीना चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed