फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   thinking about sex can boost memory

सेक्स के बारे में 'सोचने' का यह फायदा चौंकाएगा आपको

Sat, 03 Jan 2015 08:56 AM IST
Updated Sat, 03 Jan 2015 08:56 AM IST
विज्ञापन
thinking about sex can boost memory

नियमित तौर पर सेक्स न केवल सेहत के लिए फायदेमंद है बल्कि इससे जुड़े विचारों को दिमाग की सेहत के लिए फायदेमंद माना गया है।

विज्ञापन


डेलीमेल वेबसाइट पर प्रकाशित खबर में माना गया है कि सेक्स से जुड़े विचार दिमाग को तेज करते हैं और याददाश्त बेहतर बनाते हैं इसलिए सेक्स के बारे में सोचना सेहत के लिए फायदेमंद है।

ग्रैंड मास्टर ऑफ मेमोरी एड कुक की मानें तो दिमाग में सेक्स से संबंधित विचार कल्पनाशीलता बढ़ाते हैं, भावनाएं सक्रिय करते हैं और चीजों को लंबे समय तक याद रखने में मदद करते हैं।
विज्ञापन


उनके अनुसार, ''ये विचार हमें अधिक आकर्षित करते हैं इसलिए लंबे समय तक याद रहते हैं। इनके साथ संबंधित सभी चीजें अधिक याद रहती हैं और इस दौरान दिमाग तेजी से काम करता है।''
विज्ञापन
विज्ञापन

रोमन सभ्यता से चला आ रहा है यह तरीका

thinking about sex can boost memory

सेक्स के बारे में सोचकर दिमाग को सक्रिय रखने का तरीका कोई नई बात नहीं है। रोमन सभ्यता में भी कई विद्वान, शासक व नेता सेक्स संबंधित विचारों की मदद से याददाश्त बरकरार रखते थे।

रोमन दार्शनिक सीसेरो अपने शास्त्रार्थ के दौरान तर्कों को याद रखने के लिए भी सेक्स से जुड़ी कल्पनाओं का सहारा लेते थे क्योंकि इन्हें याद रखना आसान होता है।

एड क्रूक के अनुसार, ''सेक्स के बारे में सोचना उम्र बढ़ने के साथ-साथ याददाश्त से जुड़ी समस्याओं को भी दूर कर सकता है। ऐसे में बेहतर याददाश्त के लिए उम्रदराज लोगों के लिए यह प्रभावी तरीका हो सकता है।''

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed