फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   things hudbands should learn from sachin tendulkar

पतियों को सीखनी चाहिए सचिन तेंदुलकर से ये 4 बातें

Thu, 06 Nov 2014 04:02 PM IST
Updated Thu, 06 Nov 2014 04:02 PM IST
विज्ञापन
things hudbands should learn from sachin tendulkar

क्रिकेट के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की किताब 'प्लेइंग इंट माइ वे' में उनके कॅरियर से लेकर व्यक्तिगत संबंध के बारे में तरह-तरह के मत इन दिनों सुर्खियों में है।

विज्ञापन


सचिन की इस किताब पर आपके जो भी विचार हों लेकिन यह तो आप मानेंगे ही कि वह महान खिलाड़ी हैं। खेल से दीगर उनकी शख्सियत एक पारिवारिक व्यक्ति के रूप में देखी जाती है।
विज्ञापन


कॅरियर से जुड़ी अपास सफलताओं के बाद भी सचिन का एक चेहरा जिम्मेदार पति और पिता का भी है। सचिन के व्यक्तिगत जीवन से जुड़ी जानकारी के आधार पर जानिए, उनकी ऐसी 4 विशेषताओं के बारे में जो हर पत्नी अपने पति में भी देखना चाहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने प्यार को लेकर प्रतिबद्धता

things hudbands should learn from sachin tendulkar

सचिन तेंदुलकर की सफलता ने उन्हें अपनी प्रेमिका और फिर पत्नी अंजलि के प्रति और अधिक जिम्मेदार ही बनाया है। ऐसे कई क्रिकेट खिलाड़ी हैं जो अपनी सफलता के चरम पर न केवल खेल बल्कि प्रेम प्रसंगों, ब्रेकअप आदि के कारण में चर्चाओं में रहते हैं लेकिन सचिन के साथ ऐसा नहीं हुआ।

सचिन ने जिससे प्रेम किया, उससे ही शादी की और बखूबी निभाई भी। उनकी प्रतिबद्धता ही है जो सफलताओं का लंबा दौर देखने वाले इस खिलाड़ी का नाम किसी भी लव अफेयर में नहीं सुनाई पड़ा है।

परिवार के लिए समय

things hudbands should learn from sachin tendulkar

अपनी तमाम व्यस्तताओं के बीच सचिन ने कभी भी अपने परिवार के साथ समय बिताने में लापरवाही नहीं बरती है। सचिन जब भी दौरे पर नहीं होते हैं तो वे अपने परिवार को पूरा समय देने का प्रयास करते हैं।

उनकी पत्नी अंजलि बताती हैं, ''उन्होंने शादी के बाद से अब तक दीवाली घर पर नहीं मनाई है लेकिन इससे हमें खास फर्क नहीं पड़ता क्योंकि वे अपने परिवार को बहुत समय देते हैं।''

सचिन न केवल परिवार को क्वालिटी टाइम देते हैं बल्कि छुट्टियों पर बाहर ले जाना, डिनर व बच्चों की रुटीन जिम्मेदारियों से जुड़े हर छोटे-बड़े काम में भी भाग लेते हैं।

तो अब आप अपनी पत्नी से दफ्तर के काम का बहाना अब छोड़ ही दें।

सिर्फ और सिर्फ प्यार ही मायने रखता है

things hudbands should learn from sachin tendulkar

सचिन की व्यक्तिगत जिंदगी में उनकी पत्नी के लिए उनका प्यार उन्हें आदर्श प्रेमी बनाता है। उनसे उम्र में छह साल बड़ी अंजलि, जो लंबौई में भी उनसे एक इंच लंबी हैं और दोनों का परिवेश बहुत अलग-अलग है, जैसी बातें उनके लिए मायने नहीं रखती हैं।

एक बार बीबीसी को दिए गए अपने साक्षात्कार में जब सचिन से उनकी स्वप्न सुंदरी के बारे में पूछा गया तो उन्हें बिना पलक झपकाए ही अपनी पत्नी को ही अपनी स्वप्न सुंदरी बताया। सचिन ने माना कि उन्होंने हमेशा जिसकी लड़की का ख्वाब देखा है वह उनकी पत्नी ही है।

सचिन जैसा प्यार करने वाला साथी भला कौन सी पत्नी या प्रेमिका नहीं चाहेगी।

पत्नी को श्रेय देना

things hudbands should learn from sachin tendulkar
हर सफल व्यक्ति के पीछे किसी महिला का हाथ होता है इस सोच से सचिन भी दोराय नहीं रखते हैं। सचिन ने कई बार यह माना है कि व्यस्त रुटीन के कारण अगर वह अपने बच्चों को कभी समय न भी दे पाएं तो उन्हें अधिक चिंता नहीं रहती क्योंकि अंजलि ने सबकुछ बेहद खूबसूरती से संभाला है।

वह यह भी मानते हैं कि क्रिकेट में उनकी सफलता का श्रेय उनकी पत्नी को भी है। पेशे से डॉक्टर रह चुकीं अंजलि ने उनके कॅरियर व परिवार की जिम्मेदारियों के चलते अपने कॅरियर के साथ समझौता किया, इसको सचिन ने कई मौकों पर माना है।

Also read : The Love Story of Anjali and Sachin Tendulkar

8 Reasons Why You should have Sex Everyday
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed