अपने बॉस के साथ न कर बैठें ये 3 गलतियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉस आपसे दोस्ताना व्यवहार रखे या फिर वह खड़ूस किस्म का हो, बातचीत के दौरान अगर आप उससे जो कहते उसका असर उनपर किस तरह पड़ता है इसका असर आपके और आपके बॉस के संबंधों पर भी पड़ सकता है।
जानिए विभिन्न शोधों के आधार पर ऐसी तीन बातों के बारे में जिन्हें आपको अपने बॉस से भूलकर भी कभी नहीं कहना चाहिए।
'मैं यहां काम सिर्फ अच्छे पैसे के लिए करता हूं या करूंगा'
काम तो कंपनियों में सब पैसे के लिए ही करते हैं लेकिन अगर आप अपने बॉस से यह 'ब्रह्म सत्य' कह दें तो आपकी अगली अप्रेजल में पैसा न बढ़ने की वजह आपका ऐसा रवैया हो सकता है।
चीन की कंपनी नेक्स्ट स्टेप के सीईओ और फाउंडर डेरेक कापो ने द हेराल्ड सन को एक दफा अपने साक्षात्कार में कहा था कि नौकरी के दौरान अपने बॉस से कभी नहीं कहना चाहिए कि आप इसकी कंपनी में सिर्फ पैसे के लिए काम कर रहे हैं या पैसे नहीं बढ़ेंगे तो आप कंपनी छोड़ सकते हैं।
'आपने मुझे यह काम करने के लिए कभी नहीं कहा'
डेडलाइन पर काम न हो पाने के बहाने हजार होते हैं लेकिन अगर आप अपने बॉस से यह बहाना बनाते हैं कि उन्होंने यह काम आपको सौंपा ही नहीं तो आपसे बड़ा गैरजिम्मेदार बॉस के लिए कोई भी न होगा।
एडवांस्ड मीडिया के प्रेसिडेंट केन कॉले की मानें तो जो कर्मचारी अपने अधिकारियों को काम न हो पाने के इस तरह के बहाने देते हैं, उनका यह रवैया बॉस की नजर में उन्हें हमेशा गैरजिम्मेदार बनाए रखता है।
'मुझे सबसे आसान काम दें'
साक्षात्कार के दौरान अगर आपसे यह पूछा जाए कि आप किस प्रोजेक्ट में काम करना चाहते हैं और आप सबसे आसान काम करने की इच्छा अपने बॉस को बता दें तो समझ लें कि आपकी योग्यता का स्तर उसकी नजर में वहीं गिर गया।
ऑटोमेशन हीरो के फाउंडर और सीईओ पैट्रिक कोनले के अनुसार, ''मैं सबसे आसान काम करना चाहता हूं, ऐसा कहने वाले व्यक्ति को कोई क्यों नौकरी देना चाहेगा।''