30 की उम्र में इन बातों का ख्याल रखना है बेहद जरूरी
सबसे पहले अपनी जमा-पूंजी को परखना जरूरी है- आप किन चीजों के मालिक हैं और आपकी कितनी देनदारियां हैं? इसके लिए कुछ चीजों पर गौर करना होगा, मसलन-बैंक खाता, स्टॉक या म्युचुअल फंड, फिक्स्ड डिपोजिट, मकान और ज्वैलरी जैसे कीमती सामान इत्यादि।
अब इस पूंजी में से अपनी देनदारियों को निकाल दें। इससे पता चल जाएगा कि वर्तमान में आपकी जमा-पूंजी कितनी है। अगर देनदारियां ज्यादा हैं, तो आपकी वास्तविक संपत्ति नेगेटिव में हैं और सचेत होकर इसे पॉजिटिव में बदलना ही आपका लक्ष्य होना चाहिए।
कैसा है कॅरियर
अपने आपसे कुछ सवाल पूछें, जैसे- क्या आप अपनी जॉब को पसंद करते हैं? आपकी आमदनी कितनी है और इसमें कितनी बढ़ोत्तरी हुई है? क्या आपकी स्किल्स अप-टू-डेट हैं? आप अपनी सैलेरी में हर साल कितनी बढ़ोत्तरी चाहते हैं?
अगर आपके ज्यादातर जवाब सकारात्मक हैं, तो कॅरियर के लिहाज से आप सही दिशा में चल रहे हैं। कॅरियर को परखना इसलिए जरूरी है क्योंकि यही आपकी आमदनी का मुख्य जरिया है।
कितना है मेडिकल खर्च
आपात स्थिति के लिए
रिटायरमेंट की तैयारी
रिटायरमेंट के वक्त आपकी वित्तीय स्थिति ऐसी होनी चाहिए, ताकि आप बिना किसी तनाव के उस वक्त जिंदगी की सांझ का लुत्फ उठा सकें। रिटायरमेंट के लिए जरूरी वित्तीय आधार तैयार होने में वक्त लगता है। इसलिए अभी से इसकी तैयारी शुरू कर दें।
खुद को परखें जरा!