फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   testosterone booster diet

मर्दानगी बढ़ाने में मददगार हैं ये 7 डाइट

Fri, 20 Jun 2014 08:27 AM IST
Updated Fri, 20 Jun 2014 08:27 AM IST
विज्ञापन
 testosterone booster diet

दिन भर काम के तनाव और गलत खानपान का असर पुरुषों की सेक्स लाइफ पर दिखना अब बेहद आम है।

विज्ञापन


पुरुषों में सेक्स हार्मोन टेस्टोस्टेरोन घटने के कारण भी कई बार उनकी सेक्स लाइफ प्रभावित होती है। ऐसे में बेहतर सेक्स लाइफ के लिए डाइट में इन 7 चीजों का सेवन फायदेमंद है।

गोभी

 testosterone booster diet

गोभी में डीआईएम की मात्रा अधिक है जो शरीर में टेस्टोस्टेरोन का स्तर बढ़ाता है। यह शरीर में एस्ट्रोजन का स्तर कम करता है जिससे टेस्टोस्टेरोन का स्तर अपनेआप बढ़ जाता है। इसके सेवन से पौरुष संबंधी समस्याएं नहीं होती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑलिव ऑयल

 testosterone booster diet

शोधों की मानें तो ऑलिव ऑयल शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम करता है ज‌िससे टेस्टोस्टेरोन का स्तर बढ़ जाता है। खाने में थोड़ा सा ऑलिव ऑयल इस्तेमाल करने से कामेच्छा बरकरार रहती है।

विज्ञापन

नारियल तेल

 testosterone booster diet

नारियल तेल में ऑलिव ऑयल की तरह ही टेस्टोस्टेरोन का स्तर बढ़ाने की क्षमता है लेकिन यह सैचुरेटेड फैट्स और कॉम्पलेक्स फैट्स की सहायता से टेस्टोस्टेरोन बढ़ाता है। पुरुषों के लिए इसका सेवन फायदेमंद है।

साइट्रिक फल

 testosterone booster diet

विटामिन सी की अधिकता वाले साइट्रिक फलों से शरीर में स्ट्रेस हार्मोन कम होते हैं और टेस्टोस्टेरोन का स्तर बढ़ता है। इनमें विटामिन ए भी अच्छी मात्रा में होता है जो सेक्स क्षमता बड़ाता है।

अज्वाइन

 testosterone booster diet

अज्वाइन में एंड्रोजन को प्रकार हैं जो शरीर में टेस्टोस्टेरोन बढ़ाने में मददगार हैं। इसके अलावा इसमें फ्लैवनॉयड भी अच्छी मात्रा में होता है जो कामेच्छा बढ़ाता है।

रेड मीट

 testosterone booster diet

रेड मीट में सैचुरेटेड फैट्स, जिंक और कोलेस्ट्रॉल अच्छी मात्रा में होते हैं जो शरीर में टेस्टोस्टेरोन का स्तर बढ़ाने में मददगार हैं।

अंडा

 testosterone booster diet

प्राकृतिक तरीके से टेस्टोस्टेरोन का स्तर बढ़ाने के लिए अंडे का सेवन भी फायदेमंद है। इसमें विटामिन डी, सैचुरेटेड फैट्स और ओमेगा 3 एसिड अच्छी मात्रा में है जो शरीर में टेस्टोस्टेरोन का स्तर बढ़ाने के लिए जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed