झूठ बोलने का यह नुकसान चुकाना पड़ सकता है आपकी सेहत को
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झूठ बोलने की आदत न केवल नैतिक तौर पर आपका पतन करती है बल्कि मानसिक और शारीरिक सेहत के लिए भी नुकसानदायक हो सकती है।
डेलीमेल वेबसाइट पर प्रकाशित शोध की मानें तो जो लोग झूठ अधिक बोलते हैं उन्हें तनाव और अवसाद जैसी मानसिक समस्याओं
के अलावा, गला खराब होने या सिरदर्द जैसी शारीरिक समस्याएं भी हो सकती हैं।
इस शोध के दौरान यूनिवर्सिटी ऑफ नोट्रे डेम के शोधकर्ताओं ने झूठ बोलने की प्रवृत्ति और इससे सेहत के संबंध के विषय पर अध्ययन करके यह दावा किया है।
कितना झूठ कर सकता है नुकसान
यूनिवर्सिटी ऑफ नोट्रे डेम के शोधकर्ताओं ने यह शोध 18 से 71 साल के 110 लोगों पर किया गया है।
शोध में पाया गया कि अमूमन लोग एक दिन में एक या दो बार झूठ बोलते हैं जबकि हफ्ते बर में 10 से 11 बार झूठ बोलते हैं।
शोधकर्ताओं के अनुसार, औसतन तीन बार झूठ बोलने पर चार तरह की मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकती है और तीन तरह की शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता।
शोध में पाया कि जो लोग कम झूठ बोलते हैं या नहीं बोलते हैं, वे अपेक्षाकृत अधिक स्वस्थ रहते हैं और ज्यादा जीते हैं।