फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   Taking antibiotics increases the risk of type 2 diabetes

ज्यादा पेनकिलर खाने के ये हैं बड़े नुकसान, जानिए क्या?

Mon, 31 Aug 2015 11:38 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 31 Aug 2015 11:38 AM IST
विज्ञापन
Taking antibiotics increases the risk of type 2 diabetes

आज की बिजी लाइफ स्टाइल में सिर दर्द, पीठ दर्द या बदन दर्द होना आम है। ऐसे में तुरंत राहत के लिए लोग पेन किलर यानी दर्द निवारक दवाएं खा लेते हैं। लेकिन ये दर्द निवारक दवाएं शरीर के लिए घातक हो सकती हैं। दरअसल, पेन किलर्स पर हुए ताजा शोध में पता चला है कि इन दवाओं के दूरगामी परिणाम सेहत के लिए हानिकारक साबित होते हैं। पेन किलर्स से टाइप 2 डाईबिटीज होने का खतरा रहता है।

विज्ञापन


डेली मेल की खबर के मुताबिक दर्द निवारक दवाएं या एंटीबायोटिक्स बैक्टीरिया को मारने का काम तो करती हैं, लेकिन इनसे संक्रमण भी होता है। ये दवाएं नुकसान पहुंचाने वाले बैक्टीरिया को मारती हैं, लेकिन इन दवाओं के सेवन से पाचनतंत्र को सही रखने वाले कुछ अच्छे बैक्टीरिया भी मारे जाते हैं। पाचनतंत्र प्रभावित होने पर डायबिटीज का खतरा पनपता है।

विज्ञापन

इग्लैंड में सबसे ज्यादा डायबिटीज के रोगी

Taking antibiotics increases the risk of type 2 diabetes

14 लाख लोगों पर हुए शोध में पाया गया है कि 15 वर्षों के दौरान 4 बार एंटीबॉयोटिक्स का सहारा लेने पर 53 फीसदी लोगों में डायबिटीज का खतरा देखा गया।

टाइप 2 डायबिटीज के ज्यादातर मामले इंग्लैंड में देखे जाते हैं। माना जाता है कि इंग्लैंड में तकरीबन 30 लाख लोग टाइप 2 डायबिटीज के साथ रहते हैं। अगर इस बीमारी पर रोक नहीं लगाई गई तो एक अनुमान के मुताबिक साल 2025 तक इंग्लैंड में इस बीमारी के 50 लाख मरीज हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed