फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   recipe of szechwan style shredded lamb

शेज़वॉन स्टाइल श्रेडड लैंब

Wed, 10 Oct 2012 04:33 PM IST
Updated Wed, 10 Oct 2012 04:33 PM IST
विज्ञापन
recipe of szechwan style shredded lamb
सामग्री (चार लोगों के लिए)
विज्ञापन

350 ग्राम मेमने के मांस को तीन सेंटीमीटर लंबे और पतले टुकड़ों में काट लें, दो चम्मच सिरका, एक चम्मच लहसुन का पेस्ट, नमक और मिर्च स्वादानुसार, तेल, एक चम्मच कसा हुआ अदरक, दो से तीन कटी हरी मिर्च, तीन चौथाई कप लाल शिमला मिर्च के टुकड़े,  तीन चौथाई कप हरी शिमला मिर्च के टुकड़े।

आधा कप अंकुरित बीन्स, आधा कप कटा हरा प्याज, दो चम्मच शेजवॉन सॉस, दो चम्मच सिरका, दो चम्मच सोया सॉस, दो चम्मच चिली सॉस, एक बड़ा चम्मच टोमाटो सॉस, नमक और मिर्च स्वादानुसार, डेढ़ कप पानी, एक चम्मच मक्के के आटे को दो कप पानी में घोलें।
विज्ञापन


मसाला तैयार करने का समयः एक घंटा
तैयारी का समयः 20 मिनट
पकाने का समयः 25 मिनट

गानिर्शिंग
कटे हुए धनिये से सजाएं और गार्लिक नूडल्स के साथ परोसें।

विधि

  • सबसे पहले मेमने के मांस को एक बर्तन में रखें, उसपर सिरका, लहसुन पेस्ट, मक्के का आटा, नमक और मिर्च के मिश्रण की कोटिंग कर एक घंटे के लिए अलग रख दें।
    विज्ञापन
    विज्ञापन


  • अब कम गहरे वाले गर्म पैन में तेल गर्म करें, मेमने के टुकड़ों को फ्राई करके पका लें।

  • एक अलग प्लेट पर निकाल लें और अलग रख दें, अब उसी पैन में तेल को गर्म करें और उसमें अदरक और हरी मिर्च डालें। फिर लाल शिमला मिर्च और हरी शिमला मिर्च डालकर दो से तीन मिनट तक तेज आंच पर पकाएं। अब बीन्स और हरा प्याज डालकर उसे पलटते रहें और फिर फ्राइड मेमने का मांस मिलाएं।

  • एक मिनट तक फ्राई करके उसमें सभी प्रकार के सॉस, सिरका, नमक और मिर्च डाल दें। सबको अच्छी तरह से मिलाने के बाद उसमें पानी डालकर उबाल लें। उसके बाद मक्के के आटे का इसमें पेस्ट डाल दें और तब पकाकर गाढ़ा कर लें।

  • सर्विस प्लेट पर निकालें, हरे धनिया से सजाएं और गार्लिक नूडल्स के साथ परोसें।

कोमल की टिप्स
आप मेमने के मांस की जगह स्वाद और सुगंध बदलने के लिए चिकेन का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed