{"_id":"bef3da3daae4932ca06c27d8a9161656","slug":"sweet-potato-barfi","type":"story","status":"publish","title_hn":"शकरकंद की बर्फी ","category":{"title":"Lifestyle Archives","title_hn":"लाइफस्टाइल आर्काइव","slug":"lifestyle-archives"}}
शकरकंद की बर्फी
ज्योति मोघे
Updated Fri, 04 Apr 2014 01:50 PM IST
विज्ञापन
सामग्री
विज्ञापन
शकरकंद 500 ग्राम, चीनी 200 ग्राम, घी 2 कप, नारियल का बुरादा 1 बड़ा चम्मच, इलायची पाउडर 1/2 छोटा चम्मच, सूखे मेवे का चूरा 1 बड़ा चम्मच, सजाने के लिए कटे बादाम।
विधि
सबसे पहले शकरकंद को उबालकर छील लें और मैश कर लें।
एक पैन में घी गर्म कर शकरकंद को चलाते हुए ब्राउन भूनें।
जब यह अच्छी तरह से भुन जाए, तो चीनी और इलायची पाउडर मिलाएं।
कुछ देर चलाते हुए इसे भूनते रहें।
अब कटे मेवे और नारियल बुरादा को इसमें मिक्स कर लें।
एक थाली में घी की चिकनाई लगाएं और शकरकंद वाले मिश्रण को इकसार फैलाएं।
हल्का ठंडा होने के बाद इसे बर्फी के शेप में काट लें।
अब इसे बादाम से सजाएं और सर्व करें।