{"_id":"628d95fa4b482dd7d060e981acb530ef","slug":"sushmita-sen-at-myntra-fashion-week-hindi-pp","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर रैंप पर उतरेंगी सुष्मिता सेन","category":{"title":"Lifestyle Archives","title_hn":"लाइफस्टाइल आर्काइव","slug":"lifestyle-archives"}}
फिर रैंप पर उतरेंगी सुष्मिता सेन
Updated Fri, 03 Oct 2014 07:36 AM IST
विज्ञापन
अभिनेत्री सुष्मिता सेन मुंबई में तीन अक्टूबर से शुरू हो रहे मिंत्रा फैशन वीकेंड के पहले दिन रैंप पर शोस्टॉपर के रूप में जलवा दिखाने जा रही हैं।
विज्ञापन
वहीं, अभिनेता ऋतिक रोशन फैशन वीकेंड के अंतिम दिन रैंप पर उतरेंगे।
इस तीन-दिवसीय फैशन समारोह में देश भर से फैशन डिजाइनर जुटेंगे। ऋतिक अपने हालिया लांच ब्रांड एचआरएक्स के लिए पहली बार रैंप पर उतरेंगे।
ऋतिक ने एक बयान में कहा, "मुझे कार्यक्रम का बेसब्री से इंतजार है, विशेषकर एचआरएक्स के साथ होने वाले शो के समापन का।"