फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   surprising uses of vicks vapor rub

विक्स का ऐसा इस्तेमाल नहीं सुना होगा आपने

Wed, 18 Jun 2014 08:03 AM IST
Updated Wed, 18 Jun 2014 08:03 AM IST
विज्ञापन
surprising uses of vicks vapor rub

जुकाम हो या कफ, विक्स वेपो रब की मालिश सालों से हमारे घरों में आम है। आपको जानकर हैरानी होगी कि विक्स का इस्तेमाल न सिर्फ जुकाम में फायदेमंद है बल्कि यह कई समस्याओं से निजात दिलाने में मददगार हो सकता है।

विज्ञापन


अलग-अलग शोधों के आधार पर जानिए विक्स वेपो रब के चौकाने वाले इस्तेमाल क्या-क्या हो सकते हैं।

मच्छर भगाने में मददगार

surprising uses of vicks vapor rub

घर में मॉस्कीटो रिपेलेंट खत्म हो गया है तो विक्स का इस्तेमाल आप मच्छर दूर भगाने के लिए भी कर सकते हैं। सोने से पहले हाथ-पैर और शरीर के खुले हिस्से पर विक्स लगाएं जिससे मच्छर पास नहीं आएंगे।

विक्स में यूकोलिप्टस के तेल, कपूर और पुदीने के तत्व होते हैं जो मच्छर दूर भगाने में मदद करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कट जाने पर भरे घाव

surprising uses of vicks vapor rub

जानकर आश्चर्य होगा लेकिन हल्के कटे पर विक्स लगाने से घाव जल्दी भर जाता है। यह त्वचा पर फंगल संक्रमण रोकता है जिससे कटी हुई त्वचा का घाव जल्दी भर जाता है।

विज्ञापन

अच्छी नींद के लिए

surprising uses of vicks vapor rub

सोने के पहले सिर, नाक व गले में विक्स मलने से नींद अच्छी आती है क्योंकि इससे इन हिस्सों की मांसपेशियों का तनाव खुल जाता है।

सिरदर्द भगाए

surprising uses of vicks vapor rub

सिरदर्द में आराम के लिए विक्स लगाना फायदेमंद हो सकता है। इसकी महक तनाव दूर करती है जिससे सिर के दर्द में राहत महसूस होती है।

गंदगी से बचाए

surprising uses of vicks vapor rub

इसका एक बेहद अजीब इस्तेमाल आप जानवरों की गंदगी से बचाव के लिए कर सकते हैं। घर की ज‌िस जगह पर अक्सर जानवर गंदगी फैलाते हैं, वहां विक्स मल दें। इसकी महक से जानवर उस जगह पर गंदगी नहीं फैलाएंगे।

नाखून की सफाई

surprising uses of vicks vapor rub

नाखून की सफाई करते वक्त मेनीक्योर के दौरान नाखूनों पर थोड़ी देर विक्स लगाकर छोड़ दें। इससे नाखून हर तरह के संक्रमण से दूर रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed