टूथपेस्ट के ये 7 इस्तेमाल नहीं जानते होंगे आप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दांत साफ करने के लिए टूथपेस्ट का इस्तेमाल तो हर घर में होता है लेकिन क्या आपको पता है कि टूथपेस्ट का इस्तेमाल न सिर्फ दांतों की सफाई के लिए कर सकते हैं बल्कि यह मुंहासे दूर करने से लेकर दाग छुड़ाने तक कई कामों के लिए उपयुक्त है।
टूथपेस्ट के ये सात इस्तेमाल जानकर आपको जरूर हैरानी होगी।
मुंहासों से छुटकारा
रात में मुंहासों पर लगाएं और चेहरा साफ करें, मुंहासे खत्म हो जाएंगे। टूथपेस्ट न सिर्फ दांतों को साफ करता है बल्कि त्वचा पर संक्रमण रोकने में भी मददगार है। मुंहासों पर इसे लगाने से वहां की त्वचा रूखी हो जाती है और मुंहासे सूखने लगते हैं।
जलन दूर करे
शरीर के किसी भी हिस्से पर जल जाने पर वहां तुरंत टूथपेस्ट लगाने से न सिर्फ राहत मिलती है बल्कि फफोले पड़ने का डर भी कम हो जाता है।
बदबू भगाए
प्याज, लहसुन या मांसाहार के बाद न सिर्फ ब्रश करने से मुंह से बदबू दूर होती है बल्कि बनाने के दौरान हाथों से इनकी इनकी महक न जाए तो टूथपेस्ट से हाथ साफ करें, बदबू दूर हो जाएगी।
कीड़ा काट ले तो
बरैया या मधुमक्खी के काटने पर तुरंत राहत के लिए त्वचा पर टूथपेस्ट लगा सकते हैं। इससे जलन कम होती है और सूजन नहीं होती।
दाग छुड़ाता है
जूते चमाकाता है
जानकर आश्चर्य होगा लेकिन टूथपेस्ट की मदद से आप अपने जूते भी चमका सकते हैं। जूतों पर जहां दाग हो वहां टूथपेस्ट लगाकर ब्राश से साफ करें और फिर पोछ दें।
चांदी चमकाए