पीठ में दर्द की ये 5 वजहें चौंकाएगीं आपको
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न कोई चोट और न ही को रोग, फिर भी कमबख्त पीठ का दर्द आपको अक्सर बिस्तर से उठने ही नहीं देता है। लेकिन आपको जानकर हैरत होगी कि आपके रुटीन की ही कुछ चीजें अक्सर आपके लिए पीठ दर्द की बड़ी वजहें हो सकती हैं।
छींकने से भी हो सकता है पीठ दर्द
आमतौर पर जुकाम के दौरान छींक आना बेहद सामान्य है लेकिन अगर आप इतना जोर लगाकर छींकते हैं कि आसपास बैठे लोग हिल जाते हैं तो यह भी आपके पीठ दर्द की वजह हो सकती है।
कई बार जोर की छींक से शरीर के जोड़ प्रभावित होते हैं जिससे स्लिप डिस्क का रिस्क बरकरार रहता है।
लगातार एक ही काम
डॉक्टरों का मानना है कि बार-बार एक ही प्रक्रिया को दोहराने से भी पीठ दर्द की समस्या हो सकती है। मसलन, फाक्ट्री में बॉक्स बनाने वाले कर्मचारी जो पूरे दिन एक ही गतिविधि को कई बार दोहराते हैं, कीबोर्ड या माउस पर काम करने वाले लोग आदि को पीठ में दर्द की समस्या अधिक होती है।
ऐसे में बीच-बीच में ब्रेक और हल्के व्यायाम से इस समस्या को बढ़ने से रोका जा सकता है।
सोने का गलत तरीका
ऐसी स्थिति में आराम के लिए ठोस बेस वाले बिस्तर पर सोएं और हो सके तो कुछ समय के लिए ऊंचे तकिये से परहेज करें।
बड़े और भारी बैग
बड़े बैग्स दिखने में कितने भी स्टाइलिश लगें लेकिन इनका नियमित इस्तेमाल भी पीठ और कंधों के दर्द की वजह हो सकता है। इसी तरह अगर आप अपने लैपटॉप बैग में भी अगर दुनिया भर की चीजें डालकर चलते हैं तो यह भी आपके लिए पीठ दर्द की बड़ी वजह हो सकता है।
शारीरिक श्रम की कमी
पूरे दिन बैठकर काम करने और कसरत से गुरेज करने वालों को उनकी सुस्त जीवनशैली की वजह से भी पीठ दर्द का रिस्क अधिक होता है। ऐसे में मांसपेशियां इतनी जकड़ जाती हैं कि जरा सी मेहनत भी दर्द का सबब हो सकती है।