फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   surprising facts about tears

बात-बात पर क्यों रोती हैं लड़कियां, जानें 5 रोचक फैक्ट्स

Tue, 14 Jan 2014 01:29 PM IST
Updated Tue, 14 Jan 2014 01:29 PM IST
विज्ञापन
surprising facts about tears

गम हो या खुशी, एहसासों का इजहार जुबान करे न करें, आंसू कर ही देते हैं। आंसू की बूंदों पर हम यूं तो कभी गौर नहीं करते लेकिन वैज्ञानिक आज भी इन्हें लेकर इतने अलग-अलग मत देते हैं कि इनकी ठोस वजह खोजना बेहद मुश्किल है।

विज्ञापन


लड़कियां ज्यादा क्यों रोती हैं, प्याज काटते वक्त आंसू क्यों बहते हैं या मगरमच्छ के वाकई असली आंसू होते हैं या नहीं, ऐसे कई मसलें हैं जिनपर आंसुओं का आने की वजहें आपको जरूर चौंकाएंगी। जानिए, आंसुओं से जुड़े ऐसे ही रोचक फैक्ट्स के बारे में जो आपको यकीनन चौंकाएंगे।
विज्ञापन

पुरुषों से ज्यादा रोती हैं महिलाएं, पर क्यों?

surprising facts about tears

द टेलीग्राफ में प्रकाशित जर्मन शोध की मानें तो महिलाएं पुरुषों से अधिक रोती हैं। महिलाओं के आंसुओं से संबंधित ग्लैंड पुरुषों से अधिक सक्रिय होते हैं और इनकी बनावट अलग होती है। इस वजह से महिलाओं की आंखों में पुरुषों से ज्यादा बार आंसू आते हैं।


शोध की मानें तो महिलाओं की आंखों में आंसू एक महीने में करीब 5.3 बार आते हैं जबकि पुरुषों की आंखों से आंसू 1.4 बार गिरते हैं। इतना ही नहीं, महिलाएं औसतन एक बार में कम से कम छह मिनट तक रोती हैं जबकि पुरुषों के लिए आंसू बहने की अवधि आंतौर पर दो से चार मिनट तक होती है।

प्याज काटते वक्त क्यों आते हैं आंसू

surprising facts about tears

प्याज काटते वक्त इससे निकलने वाला रसायन सिन-प्रोपेनिथियल-एस-ऑक्साइड लैक्रिमल ग्लैंड को प्रभावित करता है जिससे इस ग्लैंड से आंसू निकलने शुरू हो जाते हैं। यही वजह है प्याज काटते वक्त आंखों में जलन के साथ आंसू निकलते हैं।


विज्ञापन

रोते वक्त क्यों बहती है नाक?

surprising facts about tears

आंसू बनाने वाला ग्लैंड - लैक्रिमल ग्लैंड आंखों के ऊपरी हिस्से में स्थित होता है। बहुत अधिक आंसू बनने की ‌दशा में ये आंखों से बाहर तो निकलते ही हैं बल्कि श्वास नली में भी चले जाते हैं जिससे नाक बहने लगती है।

क्या सच में मगरमच्छ रोते हैं?

surprising facts about tears

यूनिवर्सिटी ऑफ फ्लोरिडा के शोध की मानें तो मगरमच्छ की आंखों से असल में आंसू निकलते हैं पर इसकी वजह उनका रोना नहीं है। शोधकर्ताओं के अनुसार मगरमच्छ की आंखों से आंसू 24 घंटे निकलते हैं।


शोधकर्ताओं को इसकी ठोस वजह तो नहीं पता है लेकिन उनका अनुमान है कि इसकी वजह मगरमच्छ की तीसरी पलक से संबंधित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed