{"_id":"a5822c1177799914ffb2d8e1fa8becbf","slug":"sunlight-can-help-in-lowering-blood-pressure","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल के मरीजों के लिए धूप का ऐसा फायदा नहीं जानते होंगे आप","category":{"title":"Lifestyle Archives","title_hn":"लाइफस्टाइल आर्काइव","slug":"lifestyle-archives"}}
दिल के मरीजों के लिए धूप का ऐसा फायदा नहीं जानते होंगे आप
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 21 Jan 2014 08:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्दियों के मौसम में नरम-नरम धूप न सिर्फ आपको गर्माहट का एहसास दिलाती है बल्कि दिल का मर्ज भी होती है। जनाब, यह किसी शायर की कल्पना नहीं है बल्कि वैज्ञानिकों का दावा है।
विज्ञापन
पढ़ें - नपुंसकता से लेकर हार्ट अटैक तक, पुरुषों के लिए बड़े हैं 7 खतरे
विज्ञापन
हाल में हुए एक शोध में माना गया है कि धूप की मदद से हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों का बीपी कम करने और उन्हें हार्ट अटैक व स्ट्रोक से बचाने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ हैंपटन एंड ईडनबर्ग के शोधकर्ताओं ने अपने शोध में पाया कि धूप त्वचा और खून में नाइट्रोजन ऑक्साइड के कणों को छानने में मदद करती है जिससे ब्लड प्रेशर कम हो जाता है।
शोधकर्ता व प्रोफेसर मार्टिन फ्लीसिक के अनुसार, ''नाइट्रोजन ऑक्साइड के त्वचा में प्रवेश को अगर रोका जाए तो यह खून तक नहीं पहुंच पाता है और रक्त संचार तेज नहीं होता। इससे हाई बीपी के मरीजों को हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसे खतरों से बचाव में मदद मिल सकती है।''
हालांकि शोधकर्ताओं ने यह भी माना है कि बहुत अधिक धूप में रहना भी त्वचा के कैंसर का रिस्क अधिक है इसलिए बहुत अधिक धूप और अल्ट्रा वॉयलेट किरणों के नुकसान को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
यह शोध जर्नल ऑफ इन्वेस्टिगेटिव डर्माटोलॉजी में प्रकाशित हुआ है।