फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   summer health problems

गर्मी में होने वाली इन बीमारियों से यूं बच सकते हैं आप!

Thu, 18 Jun 2015 04:10 PM IST
Updated Thu, 18 Jun 2015 04:10 PM IST
विज्ञापन
summer health problems

गर्मी में कई ऐसी बीमारियां हैं जो अक्सर लोगों को परेशान करती हैं। डेली मेल के मुताबिक, जानिए, इस गर्मी में खुद को बीमारियों से कैसे बचाएं।

विज्ञापन


हम धूप से खुद को बचाने के लिए बहुत सारे उपाय करते हैं, जैसे सनस्क्रीन लोशन का प्रयोग। या फिर धूप में जाने से पहले छाता साथ ले जाना। पर इन सब के बीच हम अपनी आंखों को भूल जाते हैं।
विज्ञापन


सूरज की किरणें आंखो को भी काफी नुकसान पहुंचाती हैं। ज्यादा समय तक धूप में रहने से नुकसान पहुंचाता है। इससे आंखो में जलन, कंजेक्टिवा के बढ़ने का खतरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए जरुरी है कि धूप में जाने से पहले ब्लॉक यूवी प्रोटेक्शन वाले चश्मों का इस्तेमाल करें।


Trending Videos

फूड पॉइजनिंग का खतरा ना सताए

summer health problems

गर्मियों का मतलब है ढेर सारा सलाद और बारबेक्यूस। ये सब काफी सेहतमंद होते हैं पर ज्यादा मात्रा हो जाने से नुकसान भी पहुंचा सकते हैं।

इसलिए जरुरी है कि खाना बनाते वक्त इन बातों का ख्याल रखें। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। खाना ढ़ग से पकाए। खाने को उचित तापमान पर फ्रिज में स्टोर करें।

सनबर्न भी देता है काफी तकलीफ

summer health problems

सनबर्न की समस्या कुछ घण्टे तक धूप में रहने के बाद बढ़ जाती है। इससे आपकी त्वचा में एक तरह की जलन होती है जो त्वचा को छूने से ही पता चलती है।

सनबर्न के लक्षणो में बुखार, सिरदर्द जैसा रहता है। अगर ऐसे कुछ लक्षण दिखाई दें तो तुरंत शरीर को हाईड्रेट करने की कोशिश करें।

उसके लिए ठण्डे पानी का शॉवर लेना जरुरी है। इससे आपका शरीर ठण्डा रहेगा। इसके अलावा एलोवेरा जेल और मॉश्चराइजर लगाए। जलन को कम करन के लिए आईबुप्रोफिन ले सकते है।

त्वचा पर पड़ने वाले रेशज भी करते है गर्मीं मे परेशान

summer health problems

गर्मियों मे अधिक पसीना आने से कई बार त्वचा के पोर बंद हो जाते है। इससे स्किन पर दाने हो जाते हैं और यही खुजली करते हैं।

इससे बचने के लिए जरुरी है कि त्वचा को ठण्डा रखा जाए और शरीर से डेड स्किन को हटाया जाए।

रोजाना नहाते समय स्क्रबिंग करने से त्वचा के पोर खुले रहते है और दिन में कई बार नहाया जाए तो ना ही पसीना से होने वाली बीमारियां होंगी और क्लॉटिंग भी नही पड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed