आधी रात के बाद कहीं बढ़ न जाए यह खतरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल में हुए शोध में आधी रात से लेकर भोर तक के समय से जुड़ी चौंकाने वाली जानकारी मिली है।
यूनिवर्सिटी ऑफ पेनसिल्वेनिया के शोधकर्ताओं की मानें तो आधी रात से लेकर चार बजे तक का समय, अवसाद और तनाव से घिरे लोगों के लिए सबसे खतरनाक समय होता है क्योंकि इस समय आत्महत्या की मंशा सबसे प्रबल हो जाती है।
इस समय सबसे अधिक है खतरा
शोधकर्ताओं ने अपने इस अध्ययन में पाया है कि रात दो से तीन बजे के बीच में मानसिक रोगियों में आत्महत्या की इच्छा सबसे अधिक होती है इसलिए आधी रात के बाद से लेकर सुबह के बीच में यह समय सबसे अधिक खतरनाक है।
शोधकर्ता माइकल पेरलिस के अनुसार, ''इस शोध की मदद से न हमें केवल आत्महत्या के मामलों को रोकने में मदद मिल सकती है बल्कि अनिद्रा से इसके संबंध व विभिन्न मानसिक पहलुओं के अध्ययन को भी नई दिशा मिल सकती है।''
रात में बार-बार जगने से भी हो सकता है अवसाद
शोधकर्ताओं ने आत्महत्या करने वाले मानसिक रोगियों के लिए न सिर्फ अनिद्रा व तनाव जैसी वजहों पर अध्ययन किया बल्कि शोध में उन्होंने यह भी पाया कि रात में कई बार नींद खुलने से भी अवसाद अधिक होता है और आत्महत्या का रिस्क बढ़ा जाता है।
शोध के दौरान करीब 35 हजार आत्महत्या के अलग-अलग मामलों का अध्ययन किया गया और इस आधार पर यह दावा किया गया है। यह शोध स्लीप जर्नल में प्रकाशित हुआ है।