फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   suicidical tendencies are high after midnight

आधी रात के बाद कहीं बढ़ न जाए यह खतरा

Fri, 06 Jun 2014 09:36 AM IST
Updated Fri, 06 Jun 2014 09:36 AM IST
विज्ञापन
suicidical tendencies are high after midnight

हाल में हुए शोध में आधी रात से लेकर भोर तक के समय से जुड़ी चौंकाने वाली जानकारी मिली है।

विज्ञापन


यूनिवर्सिटी ऑफ पेनसिल्वेनिया के शोधकर्ताओं की मानें तो आधी रात से लेकर चार बजे तक का समय, अवसाद और तनाव से घिरे लोगों के लिए सबसे खतरनाक समय होता है क्योंकि इस समय आत्महत्या की मंशा सबसे प्रबल हो जाती है।

इस समय सबसे अधिक है खतरा

suicidical tendencies are high after midnight

शोधकर्ताओं ने अपने इस अध्ययन में पाया है कि रात दो से तीन बजे के बीच में मानसिक रोगियों में आत्महत्या की इच्छा सबसे अधिक होती है इसलिए आधी रात के बाद से लेकर सुबह के बीच में यह समय सबसे अधिक खतरनाक है।

शोधकर्ता माइकल पेरलिस के अनुसार, ''इस शोध की मदद से न ‌हमें केवल आत्महत्या के मामलों को रोकने में मदद मिल सकती है बल्कि अनिद्रा से इसके संबंध व विभिन्न मानसिक पहलुओं के अध्ययन को भी नई दिशा मिल सकती है।''

विज्ञापन
विज्ञापन

रात में बार-बार जगने से भी हो सकता है अवसाद

suicidical tendencies are high after midnight

शोधकर्ताओं ने आत्महत्या करने वाले मानसिक रोगियों के लिए न सिर्फ अनिद्रा व तनाव जैसी वजहों पर अध्ययन किया बल्कि शोध में उन्होंने यह भी पाया कि रात में कई बार नींद खुलने से भी अवसाद अधिक होता है और आत्महत्या का रिस्क बढ़ा जाता है।

शोध के दौरान करीब 35 हजार आत्महत्या के अलग-अलग मामलों का अध्ययन किया गया और इस आधार पर यह दावा किया गया है। यह शोध स्लीप जर्नल में प्रकाशित हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed