फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   sugarcane juice benefits in summers

गर्मियों में गन्ने का रस पीने के जानें 10 फायदे

Sat, 05 Apr 2014 11:13 AM IST
Updated Sat, 05 Apr 2014 11:13 AM IST
विज्ञापन
sugarcane juice benefits in summers

गर्मियों में गन्ने का ताजा रस न सिर्फ शरीर को ठंडा रखने के लिए स्वादिष्ट पेय है बल्कि सेहत से जुड़े भी इसके कई फायदे हैं।

विज्ञापन


इसमें कैल्शियम, क्रोमियम, कोबाल्ट, मैग्निशियम, मैगनीज, फॉस्फोरस, पोटैशियम और जिंक जैसे मिनिरल्स हैं।

इसके अलावा, इसमें आयरन और विटामिन ए, सी, बी1, बी2, बी3, बी4, बी5 और बी6, प्रोटीन एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर अच्छी मात्रा में हैं।

हां, इसके पोषक तत्वों का फायदा तभी मिलेगा जब साफ जगह पर और गन्ने से तुरंत निकालकर रस का सेवन करें जिससे यह ऑक्सीडाइज न हो सके।

तुरंत ताकत के लिए

sugarcane juice benefits in summers

गन्ने के रस में प्राकृतिक तौर पर शुगर है जो शरीर में ग्लूकोज की मात्रा बढ़ाती है और यह पानी की कमी को पूरा करता है। इसके सेवन के तुरंत बाद आप ताजा और ऊर्जावान महसूस करेंगे। गर्मियों में डीहाइड्रेशन से बचाने में मददगार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैंसर से बचाव

sugarcane juice benefits in summers

गन्ने के रस में कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, आयरन और मैगनीज जैसे तत्व अच्छी मात्रा में हैं जो शरीर में अल्कलाइन वातावरण तैयार करते हैं। इस स्थिति में कैंसर के प्रतिकूल माहौल होता है।

यह प्रोस्टेट कैंसर और ब्रेस्ट कैंसर से बचाव में काफी उपयोगी है।

विज्ञापन

मुहांसों से छुटकारा

sugarcane juice benefits in summers

गन्ने का रस पीने से त्वचा को अल्फा हाइड्रॉक्सी एसिड मिलता है जो मुहांसे दूर करने और सेहतमंद त्वचा के लिहाज से फायदेमंद है।

किडनी के लिए फायदेमंद

sugarcane juice benefits in summers

गन्ने के रस में प्रोटीन अच्छी मात्रा में है। इसमें नींबू और नारियल पानी मिलाकर पीने से किडनी में संक्रमण, युरीन इन्फेक्शन, एसटीडी और पत्थर जैसी समस्याओं में आराम मिल सकता है।

प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाता है

sugarcane juice benefits in summers

गन्ने के रस में एंटीऑक्सीडेंट्स अच्छी मात्रा में हैं जो शरीर की प्रतिरोक्षी क्षमता को मजबूत करते हैं। यह लिवर से जुड़े संक्रमण और पीलिया के मरीजों के लिए भी इसलिए ही फायदेमंद माना जाता है।

पाचन में फायदेमंद

sugarcane juice benefits in summers

गन्ने के रस में पोटैशियम अच्छी मात्रा में है जिस वजह से पाचन के लिए फायदेमंद माना जाता है। कांस्टिपेशन की दिक्कत में आराम के लिए इसका सेवन फायदेमंद माना जाता है।

दांतों के लिए फायदेमंद

sugarcane juice benefits in summers

इसमें मिनिरल्स अधिक होते हैं इसलिए यह मुंह से संबंधित समस्या जैसे - दांतों में सड़न, सांसों की दुर्गंध से बचाव में मददगार है। सफेद चमकदार दांतों के लिए गन्ने के रस का सेवन करें।

नाखूनों में चमक

sugarcane juice benefits in summers

गन्ने के रस के सेवन से नाखून स्वस्थ और चमकदार रहते हैं। यह नाखूनों से सफेद धब्बे हटाने में भी फायदेमंद है। इसमें इतने अधिक पोषक तत्व हैं कि आपके नाखूनों की सेहत की भरपाई हो जाती है।

जवां त्वचा के लिए

sugarcane juice benefits in summers

गन्ने के रस में ढेरों मिनिरल्स और पोषक तत्व हैं जो शरीर को ऊर्जा देते हैं और रक्त संचार ठीक करते हैं जिससे त्वचा स्वस्थ रहती है। वहीं यह शरीर में पानी की कमी पूरा करता है जिससे त्वचा की नमी बरकरार रहती है।

बुखार से बचाव

sugarcane juice benefits in summers

फेब्रा‌इल डिसॉडर यानी प्रोटीन की कमी से बार-बार बुखार से बचाव के लिहाज से गन्ने का रस काफी फायदेमंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed