फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   sugar hidden diets

इन 5 डाइट में छिपी शक्कर के बारे में नहीं जानते होंगे आप

Sat, 18 Jan 2014 01:21 PM IST
Updated Sat, 18 Jan 2014 01:21 PM IST
विज्ञापन
sugar hidden diets

मधुमेह रोगियों की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए खाने में चीनी कम करने की सलाह दी जाती है। लेकिन खाने की कई चीज़ें ऐसी हैं जिनमें चीनी की मात्रा आश्चर्यजनक रूप से बहुत ज़्यादा होती है।

विज्ञापन


एक प्रचार अभियान 'एक्शन ऑन शुगर' खाने और सॉफ़्ट ड्रिंक्स में चीनी की मात्रा कम करने के लिए शुरू किया गया है।

इसका उद्देश्य लोगों को "छुपी हुई चीनी" के बारे में जागरुक करना और निर्माताओं को इन पदार्थों में चीनी की मात्रा घटाने को तैयार करना है।

जिन खाद्य पदार्थों में चीनी की मात्रा बेहद ज़्यादा है उनमें से पांच ये हैं।

दही

sugar hidden diets

फ़ैट फ़्री का मतलब शुगर फ़्री नहीं होता, ख़ासतौर पर जब डिब्बा बंद दही की बात की जाए। अक्सर वसा को निकालने के बाद स्वाद और रंगत बनाए रखने के लिए इसमें बड़ी मात्रा में चीनी डाली जाती है।

'एक्शन ऑन शुगर' के अनुसार करीब 150 ग्राम दही, जिसमें वसा 0% हो उसमें 20 ग्राम तक चीनी हो सकती है। इसका मतलब हुआ पांच चम्मच चीनी।

डाइटीशियन डॉक्टर सारा शेनकर कहती हैं, "दिक्कत यह है कि लोग लो फैट (कम वसा वाला) खाना तो चाहते हैं लेकिन चाहते हैं कि यह फ़ैट वाले भोजन की तरह स्वादिष्ट हो।"

उनके अनुसार, "इसलिए जब वसा को निकाल दिया जाता है तो उसमें कुछ और, जैसे की चीनी, मिला दी जाती है। अगर लोग सेहतमंद भोजन चाहते हैं तो उन्हें यह स्वीकार करना होगा किस यह स्वाद और रंगत में थोड़ा अलग हो सकता है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

पास्ता सॉस

sugar hidden diets

टमाटरों से बनने वाले पास्ता सॉस से सेहत को होने वाले फ़ायदों को लेकर कई बातें कही जाती हैं, लेकिन दुकान से ख़रीदी गई सॉस में चीनी भरी हो सकती है।

चीनी अक्सर इसलिए मिलाई जाती है ताकि सॉस में अम्ल का स्वाद कम लगे। 150 ग्राम सॉस में करीब 13 ग्राम चीनी हो सकती है। यानी करीब तीन चम्मच।

विज्ञापन

सलाद

sugar hidden diets

कोलेस्ल (एक किस्म का सलाद) में ज़्यादातर बारीक कटी हुईं या कसी हुईं सब्ज़ियां होती हैं लेकिन इसमें चीनी मिलाकर भी तैयार किया जाता है। इसके लिए ख़ासतौर पर मेयोनिस सॉस को ज़िम्मेदार माना जाना चाहिए।

पानी

sugar hidden diets

पानी तो ठीक है, नहीं क्या? यह इस पर निर्भर करता है किस तरह का पानी, "परिष्कृत पानी" (Enhanced water) में विटामिन मिलाए जाते हैं और इसके साथ ही चीनी भी।

'एक्शन ऑन शुगर' के अनुसार कुछ ब्रांड के 500 मिलीलीटर पानी में 15 ग्राम तक चीनी होती है। यह करीब चार चम्मच चीनी के बराबर है।

ब्रेड

sugar hidden diets

इसके बाद बहुत से लोगों के रोज़ के भोजन में शामिल पाव या ब्रेड। हालांकि चीनी की मात्रा अलग-अलग होती है लेकिन प्रोसेस्ड ब्रेड की एक स्लाइस में यह तीन ग्राम तक हो सकती है।


अगर एक महिला नाश्ते में एक टोस्ट और दिन के खाने में एक सैंडविच लेती है तो उसने महिलाओं के लिए स्वीकार्य चीनी की एक चौथाई मात्रा ले ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed