तनाव में है पत्नी तो पति को भी हो सकती है यह दिक्कत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आपकी पत्नी अक्सर तरह-तरह के तनाव में रहती हैं तो इसका असर न केवल उनकी सेहत पर पड़ेगा बल्कि आपके लिए भी यह खतरा है।
हाल में हुए शोध की मानें तो पत्नी का तनाव पति की सेहत को भी प्रभावित करता है और पति के लिए हाई ब्लड प्रेशर की वजह हो सकता है।
यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन के सोशल रिसर्च सेंटर के शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन के आधार पर यह निष्खर्ष निकाला है।
शोध में निकला चौंकाने वाला परिणाम
शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन के दौरान पाया कि हाई ब्लड प्रेशर के मरीज पुरुषों का फैमिली बैकग्राउंड उन्हें अधिक प्रभावित करता है। खासतौर पर हाई बीपी वाले पुरुषों की पत्नियों के भी क्रोनिक स्ट्रेस की समस्या होती है।
शोध के दौरान तनाव, रिश्ते और कार्डियोवास्कुलर रोगों में गहरा संबंध पाया गया है।
शोधकर्ता कायरा एस बर्डट के अनुसार, ''हमने शोध में पाया कि अधिकतर पुरुष अपनी पत्नी को लेकर सबसे अधिक संवेदनशील होती हैं इसलिए पत्नी का तनाव उनकी सेहत को प्रभावित करता है।'' यह शोध जर्नल ऑफ गेरंटोलॉजी में प्रकाशित हुआ है।