{"_id":"20b6041954ec2cedcc5db6ccf6d8a59b","slug":"stressed-parents-are-more-likely-to-have-obese-child","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपका तनाव बच्चों को दे सकता है यह खतरा","category":{"title":"Lifestyle Archives","title_hn":"लाइफस्टाइल आर्काइव","slug":"lifestyle-archives"}}
आपका तनाव बच्चों को दे सकता है यह खतरा
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 10 Dec 2013 11:44 AM IST
विज्ञापन
चाहे पति-पत्नी के बीच के झगड़े हों या फिर दोनों पर दफ्तर और काम का भारी दबाव, उनका तनाव उनके बच्चों के लिए बड़े खतरे की वजह हो सकता है।
विज्ञापन
पढ़ें - मोटापा दूर भगाएगा यह आसान बदलाव
विज्ञापन
हाल में कनाडा में हुए एक शोध की मानें तो तनावग्रस्त अभिभावकों के बच्चों को मोटापे का खतरा बहुत अधिक होता है।
पढ़ें - खुश रहना है तो कभी न करें ये पांच गलतियां
शोधकर्ता डॉ. केतन शंकरदास के अनुसार, ''बचपन एक ऐसी अवस्था है जिसमें बच्चा तनाव से सामंजस्य बैठाना सीखता है। इस दौरान अभिभावक जैसा व्यवहार करते हैं उसका सबसे अधिक प्रभाव बच्चों की जीवनशैली, खाने की आदत और गतिविधियों पर पड़ता है।''
विज्ञापन
सैंट माइकल हॉस्पिटल के शोधकर्ताओं का मानना है कि तनावग्रस्त अभिभावकों का रुटीन बच्चों को बहुत प्रभावित करता है लेकिन अभी यह कहना मुश्किल है कि स्ट्रेस और मोटापे में क्या संबंध हो सकता है।
यह शोध पेडियाट्रिक ओबेसिटी जर्नल में प्रकाशित हुआ है।