{"_id":"0a53b83ddf865c81460756d66d78825e","slug":"stop-checking-frequent-mails-to-reduce-stress-hindi-news-pp","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए, तनाव दूर करने का बेहद आसान उपाय ","category":{"title":"Lifestyle Archives","title_hn":"लाइफस्टाइल आर्काइव","slug":"lifestyle-archives"}}
जानिए, तनाव दूर करने का बेहद आसान उपाय
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 06 Dec 2014 10:01 AM IST
विज्ञापन
हाल में हुए शोध में तनाव दूर करने के लिए बेहद आसान उपाय खोजा गया है। यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिटिश कोलंबिया के शोधकर्ताओं की मानें तो फोन पर बार-बार ईमेल देखना अगर आप छोड़ दें तो बहुत अहद तक तनाव कम कर सकते हैं।
विज्ञापन
शोधकर्ता कोस्तादियन कुस्लेव के अनुसार, ''हमने अपने शोध में पाया कि अगर लोग फोन पर बार-बार ईमेल चेक करने की अपनी आदत पर काबू पा लें तो उनके जीवन का तनाव काफी हद तक दूर हो सकता है।''
विज्ञापन
शोध के दौरान 124 प्रतिभागियों को एक हफ्ते तक दिन में केवल तीन बार ईमेल चेक करने के लिए कहा गया। इसके बाद अगले एक हफ्ते तक उन्हें कई बार ईमेल चेक करने के लिए कहा गया। दोनों स्थितियों में उनके तनाव के स्तर की तुलना की गई है।
विज्ञापन
उनका मानना है कि ईमेल चेक करने की आदत पर नियंत्रण करने वाले लोगों को कार्यक्षेत्र से संबंधित तनाव कम प्रभावित करता है जबकि बार-बार चेक करने से तनाव अधिक होता है।