फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   stomach pain and toothache can be stress symptoms

पेट दर्द हो या दांत दर्द, बड़ी वजह है तनाव

Mon, 27 May 2013 05:40 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 27 May 2013 05:40 PM IST
विज्ञापन
stomach pain and toothache can be stress symptoms

ऑफिस में बहुत जरूरी प्रेजेंटेशन की तैयारी में दिन रात एक करने के बाद भी अगर प्रेजेंटेशन के एक दिन पहले आपका पेट खराब हो जाता है और उल्टियां शुरू हो जाती हैं। या फिर परीक्षा के नाम से ही बुखार हो जाता है। अगर आपके साथ भी अक्सर ऐसा होता है तो ये लक्षण किसी बीमारी के नहीं बल्कि तनाव के हो सकते हैं।

विज्ञापन


जी हां, अगर आप यह सोचते हैं कि तनाव की स्थिति में हमें नींद कम आती है, चिड़चिड़ाहट अधिक होती है या गुस्सा अधिक आता है तो तनाव के ये आठ लक्षण आपको जरूर चौकाएंगे।
विज्ञापन


1. मांसपेशियों में जकड़न
मांसपेशियों में दर्द, जकड़न और बहुत अधिक थकान, ये तनाव के लक्षण हो सकते हैं। इससे आराम के लिए शरीर की मसाज एक अच्छा उपाय है क्योंकि इससे रक्त संचार तेज होता है जिससे मांसपेशियों का तनाव कम हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2. दांतों में दर्द

कई शोधों में यह प्रमाणित हो चुका है कि दांतों या जबड़ों में दर्द की एक वजह बहुत अधिक तनाव की स्थिति भी हो सकती है। तनाव के दौरान जबड़े की मांसपेशियों पर अधिक दबाव पड़ने से भी जबड़ों और दांतों में दर्द हो सकता है।

3. आंखें फड़कना
अगर आपकी आंखें बहुत फड़क रही हैं तो हो सकता है कि इसकी वजह तनाव या थकान हो। हालांकि तनाव की स्थिति से आंख फड़कने का सीधा संबंध क्या है, इसके बारे में विशेषज्ञ एक मत नहीं हैं फिर भी इनके संबंध को लेकर सहमति जरूर है।

4. पेट खराब होना
आपको जानकर आश्चर्य होगा लेकिन कई बार तनाव का सीधा प्रभाव मेटाबॉलिज्म की प्रक्रिया पर भी पड़ता है जिससे पेट खराब होना, पेट में दर्द, मिचली आना जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

5. बहुत नींद आना

जरूरी नहीं कि तनाव की अवस्था में आपकी नींद उड़ ही जाए। अगर आपको बहुत अधिक नींद आ रही है तो यह भी आपकी तनाव भरी जीवनशैली का लक्षण हो सकता है।

6. मासिक चक्र

अक्सर महिलाओं के मासिक चक्र का प्रभाव तनाव पर तेजी से पड़ता है। चूंकि तनाव से शरीर में हार्मोनल परिवर्तन होते हैं इसलिए मासिक चक्र में अनियमितता की वजह तनाव भी हो सकता है।

7. बाल झड़ना
मायो क्लीनिक के अक अध्ययन के मुताबिक बाल झड़ने का एक बड़ा कारण तनाव भी हो सकता है। अध्ययन के मुताबिक, तनाव के दौरान व्हाइट ब्लड सेल को बालों तक पोषक तत्वों को पहुंचाने में दिक्कत होती है जिससे बाल झड़ने शुरू हो जाते हैं।


8. छींक आना
कार्नेनी मेलॉन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने अपने शोध के आधार पर माना है कि तनाव की वजह से शरीर की प्रतिरोधी क्षमता कमजोर हो जाती है जिससे वायरस अटैक का रिस्त बढ़ जाता है। ऐसे में छींक आना या जुकाम हो जाना तनाव का लक्षण हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed