फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   stem cell therapy for hair growth

बाल झड़ने से परेशान हैं तो आपके लिए ही है यह उपाय

Fri, 18 Jul 2014 11:43 AM IST
Updated Fri, 18 Jul 2014 11:43 AM IST
विज्ञापन
stem cell therapy for hair growth

बालों से संबंधित जो भी समस्याएं हैं, दरअसल, इसकी मुख्य वजह आधुनिक जीवनशैली, तनाव भरी जिंदगी और खराब डाइट है।

विज्ञापन


कई बार सही पोषण नहीं मिलने की वजह से फोलिकल्स ब्लॉक होने लगते हैं, जिसकी वजह से बाल गिरने और पतले होने लगते हैं। ऐसे में बालों को प्रॉपर इलाज न मिले, तो गंजेपन की समस्या आ सकती है।
 
कुछ लोगों में बालों का गिरना आनुवांशिक होता है, तो कुछ लोगों के बाल 18-19 साल की उम्र में ही गिरने लगते हैं। वहीं कुछ लोगों के बाल 45 साल के बाद गिरते हैं, लेकिन पूरा गंजापन बहुत कम लोगों में होता है।
विज्ञापन


अधिकतर लोगों के बाल सामने से या बीच से ज्यादा गिरते हैं, कुछ लोगों के बाल कनपटी के पीछे से भी गिरते हैं। वैसे तो बालों की सेहत को सुधारने के लिए पहले से कई ट्रीटमेंट और थेरेपी मौजूद हैं, पर अब बालों की रिग्रोथ के लिए प्लांट स्टेम सेल्स थेरेपी पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके जरिए बालों को बढ़ाने का तरीका खोज निकाला गया है। इससे कम उम्र में बालों के झड़ने पर भी रोक लगेगी, वो भी नेचुरल तरीके से।

क्यों अलग है प्लांट स्टेम सेल्स तकनीक

stem cell therapy for hair growth

प्लांट स्टेम सेल्स तकनीक का उद्देश्य बाल झड़ने की प्रक्रिया को धीमा और कम करना है।  इसमें एप्पल, पी, अरगन के स्टेम सेल्स की मदद ली जा रही है। इन कोशिकाओं से त्वचा की अंदर और बाहर की परत को पोषित किया जाता है।

इससे जड़ से नए बालों को बढ़ने में मदद मिलती है और बाल घने भी हो जाते हैं। इस प्रकार अलग-अलग ट्रीटमेंट की मदद से बालों को फिर से घना बना सकते हैं और उसकी चमक भी हासिल कर सकती हैं।
 
इस तकनीक से त्वचा के नीचे पाए जाने वाले फैट सेल से बालों को नए सिरे से उगाया जा सकता है। इनमें मौजूद स्टेम सेल बालों को उगाने में मदद करेंगे। स्टेम सेल घने बालों के साथ-ही-साथ बालों के पुनर्निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कैसे करता है काम

stem cell therapy for hair growth

इस तकनीक के साथ-साथ डर्मा रोलर जैसी अन्य थेरेपीज का भी इस्तेमाल किया जाता है। प्लांट स्टेम सेल स्काल्प पर ट्रांस एपीडर्मल इंफैचुएशन सिस्टम की मदद से सूखी जड़ के अंदर पहुंचकर बालों को फिर से घना करने या उगाने में मदद करती है।

इसमें न किसी तरह की काटा-पिटी होती है और न ही इंजेक्‍शन लगाए जाते हैं। इसलिए इसमें किसी तरह का दर्द नहीं होता है। यह खासकर उन महिलाओं के लिए है, जिनके बाल दिन-ब-दिन झड़ते जा रहे हैं या फिर उन महिलाओं के लिए, जिनके बच्चे होने के बाद से बाल झड़ने लगे हैं।
 
इस प्रक्रिया में लगभग दो सप्ताह लग जाते हैं। इस उपचार का किसी तरह का कोई भी गलत प्रभाव नहीं होता है। यह 100 प्रतिशत सुरक्षित और असरदार है। रही बात खर्च की, तो यह बालों को देखने के बाद ही तय किया जाता है कि उसमें कितने सेशन तक व्यक्ति को आना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed