{"_id":"bf31b3c6-609b-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"spinach-zen-sen-soup","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पिनैच जेनसेन सूप","category":{"title":"Lifestyle Archives","title_hn":"लाइफस्टाइल आर्काइव","slug":"lifestyle-archives"}}
स्पिनैच जेनसेन सूप
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 17 Jan 2013 05:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तैयारी का समयः 10 मिनट
विज्ञापन
बनाने मे समयः 15 मिनट
(चार लोगों के लिए)
सामग्री
एक कप छोटे पालक के पत्ते (दो से तीन टुकड़ों में काटें), आधा कप (छोटी फूलगोभी कटी, कटा टमाटर, कटा हरा प्याज, कटा हुआ बेबी कॉर्न), दो चम्मच क्रीम, एक चम्मच मक्खन, चार कप पानी या वेज स्टॉक।
सीजनिंग
आधा चम्मच अजवाइन, आधा चम्मच पिसी काली मिर्च, दो चम्मच नींबू का रस।
विधि
- सॉस पैन में मक्खन डालकर गर्म करें और हरा प्याज डाल कर कुछ मिनट तक भूनें।
- फूलगोभी, बेबी कॉर्न, टमाटर डालकर दो मिनट के लिए फ्राई करें।
- फिर पालक की पत्तियां डालकर भुन लें और चार कप पानी या वेज स्टॉक डालें।
- पांच मिनट के लिए उबालने दें जिससे सारी सब्जियां पक जाएं।
- अब सीजनिगं के मसाले डालकर फ्राई करें और उबल जाने पर आंच बंद कर दें।
- सूप को कटोरे मे निकालें और गार्निश के लिए थोड़ी क्रीम के साथ गरम परोसें।
कोमल की टिप्स
आप टूटे अखरोट या काजू को डालकर स्वाज और लाजवाब कर सकते हैं।