{"_id":"a9e8cdb6-e82c-11e1-975e-d4ae52ba91ad","slug":"spinach-potato-cheese-balls-recipe","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पिनैच पोटैटो चीज बॉल्स","category":{"title":"Lifestyle Archives","title_hn":"लाइफस्टाइल आर्काइव","slug":"lifestyle-archives"}}
स्पिनैच पोटैटो चीज बॉल्स
कोमल तनेजा
Updated Fri, 12 Oct 2012 04:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तैयारी का समयः 25 मिनट
विज्ञापन
पकाने का समयः 20 मिनट
(चार लोगों के लिए)
सामग्री
दो कप आलू उबालकर मैश करें, आधा कप कटा हुआ पालक, आधा कप कसा चीज, दो चम्मच मक्के का आटा, आधा चम्मच आजवाइन, एक चौथाई चम्मच चाट मसाला, एक चुटकी बेकिंग सोडा, एक बड़ा चम्मच कटा हुआ हरा धनिया, एक चौथाई चम्मच व्हाइट पेपर, नमक स्वादानुसार, अच्छी तरह फ्राई करने के लिए तेल।
गार्निशिंग
कसी हुई बंद गोभी और टमाटर के टुकड़े से सजाएं। साथ ही, टोमाटो कैचप या मस्टर्ड सॉस के साथ परोसें।
विधि
- सबसे पहले सभी सामग्रियों को एक साथ एक बर्तन में डालें। उन्हें मिक्स करके ठोस मिश्रण तैयार करें।
- अब मिश्रण को छोटी बॉल्स के आकार में बांट लें। तेल गर्म करके उसे अच्छी तरह फ्राई करें और तब तक फ्राई करें जब तक कि वह गोल्डेन ब्राउन और कुरकुरे न हो जाएंतिलने के बाद पेपर टॉवेल्स पर रखकर अतिरिक्त तेल हटा लें।
- अब बॉल को सर्विस प्लेट पर निकाल लें। उसे बंद गोभी और टमाटर के टुकड़े से सजाएं और टोमाटो कैचप या मस्टर्ड सॉस के साथ परोसें।
विज्ञापन
कोमल की टिप्स
आप बदलाव के लिए सामग्री में उबले व मैश किए अमेरिकन कॉर्न का प्रयोग कर सकते हैं।