{"_id":"e815a22531dc63900fe147a34b3e1d9b","slug":"spinach-almonds-can-improve-memory","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालक और बादाम खाने का बड़ा है यह फायदा","category":{"title":"Lifestyle Archives","title_hn":"लाइफस्टाइल आर्काइव","slug":"lifestyle-archives"}}
पालक और बादाम खाने का बड़ा है यह फायदा
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 10 Jan 2014 01:30 PM IST
विज्ञापन
अगर आप डाइट में पालक और बादाम जैसी चीजें नहीं लेते हैं तो अब लेना शुरू कर दें। हाल में हुए एक शोध में माना गया है कि पालक, बादाम, मछली, सूरजमुखी के तेल जैसी डाइट जिनमें विटामिन ई भरपूर होता है, के सेवन से याददाश्त से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं।
विज्ञापन
पढ़ें - वीर्य बढ़ाने से लेकर वजन घटाने तक, पालक के हैं 10 फायदे
यूनिवर्सिटी ऑफ ईस्टर्न फिनलैंड के शोध में माना गया है विटामिन ई को किसी भी फॉर्म में लें, यह दिमाग से जुड़ी समस्याएं दूर करने में मदद करता है।
पढ़ें - जवां दिखने से लेकर दिल के मर्ज तक, जानें गाजर के 10 फायदे
शोध के दौरान शोधकर्ताओं ने 140 लोगों पर किए गए अपने अध्ययन में माना कि विटामिन की अधिकता वाली डाइट जिसमें पालक, बादाम, मछली आदि शामिल हैं के नियमित सेवन से प्रतिभागियों की याददाश्त में सुधार देखा गया।
विज्ञापन
शोधकर्ताओं ने आठ सालों तक प्रतिभागियों के मानसिक स्वास्थ्य व डाइट का अध्ययन किया है। उनके अनुसार विटामिन ई में अधिक मात्रा में सीरम होता है जो याददाश्त बढ़ाने में मदद करता है।
विज्ञापन
इतना ही नहीं, शोधकर्ताओं ने यह भी माना कि विटामिन ई की अधिकता वाली डाइट न सिर्फ याददाश्त बल्कि दिल से जुड़े रोगों को दूर करने में भी मददगार है।