{"_id":"e6d044f45c972e8d7732285fa6c2c560","slug":"soybean-can-prevent-breast-cancer-hindi-news-pp","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोयाबीन का यह फायदा नहीं जानते होंगे आप, पढ़िए खबर","category":{"title":"Lifestyle Archives","title_hn":"लाइफस्टाइल आर्काइव","slug":"lifestyle-archives"}}
सोयाबीन का यह फायदा नहीं जानते होंगे आप, पढ़िए खबर
दुनिया 360/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 21 Apr 2015 01:27 PM IST
विज्ञापन
सोया फूड के सेवन से दोबारा ब्रेस्ट कैंसर होने का खतरा कम हो सकता है। आमतौर पर ब्रेस्ट कैंसर का पता चलने के बाद महिलाओं को सोया फूड या फिर सोया सप्लिमेंट खाने के लिए मना किया जाता है।
विज्ञापन
जॉर्जटाउन लॉम्बार्डी कम्प्रिहेन्सिव कैंसर सेंटर के शोधकर्ताओं ने एक अध्ययन में पाया है कि सोया के सेवन से ब्रेस्ट ट्यूमर के खिलाफ इम्यून तंत्र बेहतर हो सकता है।
विज्ञापन
एक आम धारणा है कि सोया का इस्तेमाल ब्रेस्ट कैंसर कोशिकाओं को बढ़ाता है। यही नहीं, इससे एंटी-एस्ट्रोजन ट्रीटमेंट भी बिगड़ सकता है।
प्रमुख शोधकर्ता लीना हीलकीवी क्लार्क के मुताबिक हर दिन 10 एमजी आइसोफ्लेविन्स का इस्तेमाल करने से ब्रेस्ट कैंसर दोबारा होने की आशंका कम हो जाती है। एक कप सोया-मिल्क में 30 एमजी आइसोफ्लेविन्स होते हैं।
विज्ञापन