फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   soyabean energy kabab recipe

सोयाबीन एनर्जी कबाब

Fri, 12 Oct 2012 04:15 PM IST
कोमल तनेजा
कोमल तनेजा Updated Fri, 12 Oct 2012 04:15 PM IST
विज्ञापन
soyabean energy kabab recipe
तैयारी का समयः 20 मिनट
विज्ञापन

भिंगोने का समयः रात भर
पकाने का समयः 15-20 मिनट

(चार लोगों के लिए)

सामग्री
आधा कप सोयाबीन, आधा कप व्हाइट छोले, एक चौथाई कप कटे प्याज के टुकड़े, एक चौथाई कप मक्के के दानें उबालकर मिलाएं हुआ, दो बड़े चम्मच सूखी ब्रेड का चूरा, एक टुकड़ा ब्राउन ब्रेड का चूरा, एक कसा हुआ अदरक, दो से तीन कटी हरी मिर्च, एक चम्मच धनिया पत्ता कटा हुआ, एक चम्मच मक्के का आटा।


मसाला
आधा चम्मच चना मसाला, आधा चम्मच सूखा अनारदाना पाउडर, एक चौथाई चम्मच लाल मिर्च का पाउडर, एक चौथाई चम्मच जीरा पाउडर, हल्का फ्राई करने के लिए तेल।

गार्निशिंग
टमाटर के टुकड़े से सजाएं और टोमाटो कैचप या कबाब डिप के साथ परोसें।

विधि
  • सबसे पहले सोयाबीन और छोले को अलग-अलग रात भर उबालें। उसके बाद उसे तब तक उबालें जब तक वह मुलायम न हो जाए। उसे निकालकर अलग रख दें। अब सोयाबीन और छोले को मिक्स कर पेस्ट बना लें। उसके बाद उसे अलग बर्तन में रख लें।
  • उसके बाद बची हुई सभी सामग्रियों को उसमें डाल कर अच्छी तरह से मिक्स कर दें। उउसमें मसाला मिलाकर अच्छी तरह गूंद लें।
  • उसके बाद उसे बराबर हिस्सों में बॉटकर गोला बना लें या उसे अच्छी तरह दबाकर गोल या स्कैवर में कबाब बना लें। अब तेल को गहरे पैन में गर्म करें और उसमें तब तक कबाब को फ्राई करें जब तक कि उसका रंग गोल्डेन ब्राउन न हो जाए। उसे सर्विस प्लेट पर निकालकर टमाटर के टुकड़ों के साथ सजाएं और टोमाटो कैचप या कबाब के साथ परोसें।
    विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed