फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   snoring relief home remedies

खर्राटों से परेशान हैं तो आजमाएं ये आसान उपाय

Sun, 24 Nov 2013 07:50 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 24 Nov 2013 07:50 AM IST
विज्ञापन
snoring relief home remedies

नींद के दौरान खर्राटे की समस्या की वजह से क्या आपको कई बार दूसरों के आगे शर्मसार होना पड़ा है? अगर ऐसा है तो आप यकीनन इसका पुख्ता उपाय खोज रहे होंगे।

विज्ञापन


कम नींद लेने का किशोरों के लिए बड़ा है यह नुकसान
विज्ञापन


अक्सर नींद के दौरान अधिक खर्राटों की वजहें नींद के दौरान श्वास नली में ऑक्सीजन पास होने में दिक्कत, नाक की नली में दिक्कत, दवा का साइड एफेक्ट, एल्कोहल, बहुत अधिक थकान हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानें हल्दी वाले दूध के फायदे


ऐसे में इससे आराम के लिए आप घर पर कुछ घरेलू उपाय आजमा सकते हैं। इनका कोई साइड एफेक्ट भी नहीं है और ये आसानी से घर में उपलब्ध हैं। हां, इनसे आराम न हो तो इसका डॉक्टरी इलाज करवाने से गुरेज न करें।

ब्राह्मी तेल या मक्खन
मक्खन या ब्राह्मी तेल को हल्का गर्म करें और दो बूंद नाक के छेद में डाले। रोज सोने से पहले और सुबह उठने के बाद यह प्रक्रिया नियमित रूप से दोहराएं।

इलायची पाउडर
एक ग्लास गर्म पानी में आधा चम्मच इलायची पाउडर मिलाएं और रोज सोने से पहले रात में इसका सेवन करें।

हल्दी के साथ दूध
एक कप गर्म दूध में दो चम्मच हल्दी पाउडर मिलाएं और रोज सोने से पहले इसका सेवन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed