{"_id":"ae6b5256-c46c-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"smoky-kathal-biryani","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मोकी कटहल बिरयानी","category":{"title":"Lifestyle Archives","title_hn":"लाइफस्टाइल आर्काइव","slug":"lifestyle-archives"}}
स्मोकी कटहल बिरयानी
प्रीता माथुर (कायस्थ किचन थ्रू इंडिया बुक्स से)
Updated Fri, 24 May 2013 05:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामग्री
विज्ञापन
कटहल (छिले और डेढ़ इंच के आकार में कटे हुए) 500 ग्राम, घी 1 कप (200 ग्राम), आलू (मध्यम आकार का) 4, अदरक कद्दूकस किया 1 इंच, लहसुन पेस्ट 1/4 छोटा चम्मच, हरी मिर्च (कुटी हुई) 4, धनिया पत्ता (कटा हुआ) आधा कप, पुदीना पत्ता (कटा हुआ) आधा कप, गरम मसाला पाउडर 2 छोटा चम्मच, मध्यम साइज का कटा प्याज 3, दही डेढ़ कप, नमक स्वादानुसार।
धनिया पाउडर 1 छोटा चम्मच, लाल मिर्च पाउडर 1 छोटा चम्मच, मध्यम आकार के तीन टमाटर, सूखा खुबानी (पेस्ट) आधा कप, नींबू (जूस) 1, केसर (दो चम्मच गर्म दूध में भिगोया हुआ) एक चुटकी, चावल बनाने के लिए बासमती चावल 2 कप, लौंग 6, बड़ी इलायची 3, दालचीनी 1 छोटा टुकड़ा, नमक स्वादानुसार, दूध 1/4 यानी 60 एमएल, केसर 2 धागा।
विज्ञापन
स्मोकिंग के लिए
घी 2 छोटा चम्मच, जलता कोयला, प्याज का छिलका।
विधि
सबसे पहले चावल को सारी सामग्री के साथ एक बर्तन में लें। 6-7 कप पानी डालकर पकाएं।
चावल पकने के बाद सारे साबुत गरम मसालों को चावल से निकाल दें।
अब चावल को छानकर समतल प्लेट में ठंडा होने के लिए फैला दें।
इधर कटहल को बिना बीज निकाले छोटे-छोटे टुकड़े में काटें।
इसके बाद आलू को छीलकर दो भागों में काट लें।
अब कटे प्याज को कड़ाही में तेल डालकर पारदर्शी भूनें।
भुने प्याज में एक बड़ा चम्मच प्याज अलग रख लें सजाने के लिए।
बाकी प्याज को पीस लें। टमाटर को भी बड़े-बड़े पीस में काटें।
चावल को आधे घंटे के लिए पानी में भिगोएं और फिर पानी से निकालकर अलग प्लेट में रखें।
अब एक कड़ाही में घी गर्म करें। इसमें कटहल और आलू को अलग-अलग सुनहरा फ्राई करें।
अदरक, लहसुन, हरी मिर्च, धनिया पत्ता, पुदीना, गरम मसाला, प्याज का पेस्ट और दही, सबको एक साथ अच्छे से मिक्स करें।
दही वाले मिश्रण को कटहल के साथ मिक्स कर 15 मिनट के लिए छोड़ें।
मोटे तल वाली कड़ाही में घी गर्म कर लाल मिर्च और धनिया पाउडर को नमक के साथ भूनें।
अब इसमें कटहल वाले मिश्रण और आलू को मिलाएं।
थोड़ी देर भूनने के बाद कटे टमाटर को भी इसमें मिला लें।
अब इन सब्जियों को चावल से ढंक दें। साथ ही खुबानी का पेस्ट और नींबू का जूस डालें। ऊपर से केसर को छिड़कें।
स्मोकिंग के लिए एक जलते कोयले को ऐश ट्रे में रखें। इस पर प्याज के छिलके को रखें।
इसके बाद इसपर आधा चम्मच घी डालें और चावल के ऊपर इसे रखें और चावल को अच्छे से ढंक दें।
पांच मिनट बाद ऐश ट्रे को हटा दें। एक चम्मच घी चावल में और डालें। पूरे चावल को एल्युमिनियम फॉइल से ढंक दें।
मंद आंच पर इसे लगभग 15 मिनट तक पकने दें।
इसके बाद चावल को चूल्हे से उतार दें।
दस मिनट बाद फॉइल हटाकर भुने प्याज से इसे सजा लें और गर्मा-गर्म ही सर्व करें।