{"_id":"caf150d425be3ad8d1424eead7cb3161","slug":"smartphone-can-impede-childs-brain-development","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्टफोन पर खेलने से बच्चा नहीं होगा 'स्मार्ट'","category":{"title":"Lifestyle Archives","title_hn":"लाइफस्टाइल आर्काइव","slug":"lifestyle-archives"}}
स्मार्टफोन पर खेलने से बच्चा नहीं होगा 'स्मार्ट'
वाशिंगटन/एजेंसी
Updated Mon, 05 Aug 2013 03:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खिलौनों से खेलने की उम्र में ही बच्चों को स्मार्टफोन पकड़ा देने वाले अभिभावक अब सावधान हो जाएं। हाल में एक अमेरिकी शोध में पाया गया है कि स्मार्टफोन का इस्तेमाल बच्चों के मानसिक विकास के लिए बहुत बड़ी बाधा है।
विज्ञापन
सीबीएस न्यूज में प्रकाशित इस शोध के अनुसार, अमेरिका में दो साल या इससे कम उम्र के 25 प्रतिशत बच्चों के पास अपने मोबाइल फोन हैं जिनका इस्तेमाल उन्हें खिलाने व सिखाने के लिए अभिभावक करते हैं। शोधकर्ताओं का मानना है कि स्मार्टफोन से बच्चे कुछ सीखते नहीं हैं बल्कि इससे उनका ध्यान भटकता है और वे एकाग्र नहीं हो पाते हैं।
विज्ञापन
शोधकर्ताओं का दावा है कि कम उम्र में बच्चों द्वारा स्मार्टफोन का इस्तेमाल उन्हें उम्र भर के लिए भारी पड़ सकता है। बचपन में बच्चों में सीखने की गति तेज होती है लेकिन इसके इस्तेमाल से उनके बोलने और सीखने की क्षमता पर विपरीत प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन
शोधकर्ता व मनोवैज्ञानिक गेल साल्ट ने सीबीएस को बताया, 'बच्चों के मानसिक विकास के लिए जरूरी है कि उन्हें बोलने, सुनने और सीखने के परिवेश में रखा जाए। स्मार्टफोन जैसे गैजेट न सिर्फ उनको सीखने की इस क्रिया से भटकाते हैं बल्कि उनके मानसिक विकास को भी प्रभावित करते हैं।'
इतना ही नहीं, वे यह भी मानते हैं कि स्मार्टफोन का अधिक इस्तेमाल बच्चों को खुलकर सोचने नहीं देता है जिससे वे अपने आसपास की चीजों पर गौर नहीं करते हैं और उनकी रचनात्मकता पर विपरीत प्रभाव पड़ता है।