{"_id":"52d041d900681b4ee9d3469977520710","slug":"sleeping-pills-harm-more-than-good-hindi-news-pp","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिफ्ट में काम करने वाले लोगों के लिए काम की है यह खबर","category":{"title":"Lifestyle Archives","title_hn":"लाइफस्टाइल आर्काइव","slug":"lifestyle-archives"}}
शिफ्ट में काम करने वाले लोगों के लिए काम की है यह खबर
एजेंसी/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 15 Aug 2014 08:05 AM IST
विज्ञापन
शिफ्ट में काम करने वाले लोगों के लिए हाल में हुए शोध में काम की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
ब्रिटिश शोध में माना गया है कि जो कर्मचारी रात की शिफ्ट में अधिक काम करते हैं, और रात में जगने या नींद के लिए दवाओं का सेवन करते हैं, उन्हें सेहत से जुड़ी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।
शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन के आधार पर काउंटर पर बिकने वाली नींद से संबंधित दवाओं पर अध्ययन किया है और इसी आधार पर दावा किया है कि इनसे फायदे की जगह शरीर को नुकसान ही पहुंचता है।
विज्ञापन
शोध में माना गया है कि अधिकतर विकसित देशों में दस प्रतिशत कर्मचारी शिफ्ट में काम करते हैं।
इतना ही नहीं, शोध में यह भी माना गया है कि शिफ्ट में काम करने वाले लोगों को दुर्घटना का खतरा भी सामान्य लोगों की अपेक्षा अधिक होता है।