फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   sleep enhance teens brain

किशोरों का दिमाग तेज करेगा यह आसान उपाय

Tue, 28 Jan 2014 08:14 AM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 28 Jan 2014 08:14 AM IST
विज्ञापन
sleep enhance teens brain

परीक्षा में अच्छे नंबर लाने हो या फिर कक्षा में अव्वल आना हो, जो किशोर रात भर जागकर पढ़ाई करते हैं वे अब अपनी इस आदत को बदल ही लें तो अच्छा होगा।

विज्ञापन


हाल में हुए एक शोध की मानें तो जो किशोर सुबह में अच्छी नींद लेते हैं और दिन में नहीं सोते, उनका दिमाग अधिक सक्रिय रहता है और वे पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन देते हैं।
विज्ञापन


जर्नल ऑफ डेवलपमेंटल एंड बिहेवियरल पेडियाट्रिक्स में प्रकाशित शोध की मानें तो सुबह में थोड़ा अधिक सोने और दिन में न सोने वाले किशोरों को अवसाद, मूड में बदलाव, नशे आदि की आशंका कम होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रैडले हास्ब्रो चिल्ड्रेन्स रिसर्च सेंटर की शोधकर्ता जूली बर्जर के अनुसार, ''कम नींद का किशोरों के मानसिक व शारीरिक विकास पर बहुत नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। हमने शोध में पाया कि बहुत सुबह उठने वाले जो बच्चे सुबह की शिफ्ट वाले स्कूल में पढ़ने जाते हैं, उनकी अपेक्षा दिन की शिफ्ट वाले किशोरों का प्रदर्शन बेहतर होता है।''

शोधकर्ताओं ने यह भी माना कि कम नींद लेने की भरपाई कसरत या सैर से कतई नहीं हो सकती है क्योंकि नींद हर तरह के स्ट्रेस को दूर करें दिमाग को ताजगी देने में मददगार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed