फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   slangs popular on social media

इंटरनेट पर युवाओं में पॉपुलर हो रहे हैं शब्द

Sun, 14 Sep 2014 07:53 AM IST
शिल्पा जैन, रूपायन/अमर उजाला, दिल्ली
शिल्पा जैन, रूपायन/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 14 Sep 2014 07:53 AM IST
विज्ञापन
slangs popular on social media

जब चिट्ठी-पत्री लिखने का दौर था, तब पत्र के सबसे आखिर में लिखा जाता था,.. थोड़ा लिखा ज्यादा समझना। और आज टेक्नो युग में कोड वर्ड्स यूज होने लगे हैं, जिसे स्लैंग, नेटस्पीक या चैट स्पीक वर्ड्स कहते हैं। इन शब्द संकेतों को गढ़ा है नेटप्रेमियों ने।

विज्ञापन


जीवन के छोटे-से-छोटे लम्हों को अपनों के साथ शेयर करना तो जैसे युवाओं का फैशन बन चुका है। मेट्रो में हों या कॉलेज में, एक साथ ना जाने कितने ही दोस्तों से चैट करते हैं और इसी सिलसिले ने यंगस्टर्स की भाषा बदल दी है।
विज्ञापन


जी हां, अपनी बात को जल्दी और कम शब्दों में कहना यानी बड़े-बड़े शब्दों की जगह एब्रीविएशन यूज करना यूथ का अंदाज है। इस तरह के स्लैंग शब्द यंगस्टर्स तो बखूबी जानते हैं, लेकिन पेरेंट्स अभी इन शब्दों से अनजान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आइए जानते हैं यंगस्टर्स की इस नई भाषा के कुछ नए और कॉमन शब्दों के बारे मेंः

सुनने में अटपटा लगने वाला शब्द क्रे-क्रे इंग्लिश शब्द क्रेजी से बना है। इसका मतलब किसी भी चीज के लिए एक खास दीवानगी से है। यंगस्टर्स अपने ही अंदाज में इसे चैट के दौरान यूज करते हैं।

इंग्लिश या हिंदी के बहुत से ऐसे शब्द होते हैं, जिन्हें युवा अपनी सहूलियत के हिसाब से आसान बना लेते हैं। इन्हीं में से एक शब्द है डेस्परेट। इसका अर्थ है किसी चीज के लिए का बेसब्री से इंतजार करना या उतावला होना। युवाओं ने इसे छोटा करके `डेस्पो’ बना दिया।

खुद की फोटो लेकर सोशल साइट्स पर अपडेट करना सेल्फी है, तो फिर ये एल्फी क्या है? तो आपको बता दूं कि जो सेल्फी एलिवेटर यानी लिफ्ट में ली गई हो, उसे एल्फी का नाम दिया गया है। इसी तरह अपने से बड़ों के साथ ली गई सेल्फी को यंगस्टर्स ने सोफी नाम दिया है।

फ्लर्टेशनशिप, ये फ्रेंडशिप और रिलेशनशिप से मिल कर बना है। इसका मतलब है फ्रेंडशिप से ज्यादा और रिलेशनशिप से कम। सोशल साइट्स पर आजकल ये खूब चर्चा में है।

फोमो का फुल फॉर्म है `फियर ऑफ मिसिंग आउट।’ किसी भी रोमांचक और दिलचस्प घटना का सोशल मीडिया या दोस्तों के बीच अपडेट होने के डर को यंगस्टर्स अपनी भाषा में फोमो कह रहे हैं।

हंगरी और एंगरी से मिलकर बना ये नया शब्द इन दिनों यंगस्टर्स की चैट लिस्ट में खूब यूज हो रहा है। भूख लगी हो और पास में कुछ खाने को ना हो, जिसकी वजह से गुस्सा और चिड़चिड़ाहट हो रही हो, तो उसके लिए छोटा-सा शब्द यूज हो रहा है हैंगरी।

जेएफएफ यानी `जस्ट फॉर फन’। किसी काम को मजे लेने के लिए करना ही जेएफएफ है।

कई बार युवा एमओएस या डीओएस बोलकर फोन कट कर देते हैं और पेरेंट्स सोचते रह जाते हैं कि आखिर उन्होंने क्या कहा। एमओएस का मतलब `मॉम ओवर शोल्डर’ यानी मम्मी पास खड़ी है और डीओएस यानी `डैड ओवर शोल्डर।’

किसी फोटो में इतने बदलाव होना कि उसकी वास्तविकता ही बदल जाए। अक्सर यंगस्टर्स फोटो को अच्छा दिखाने के लिए उसे सॉफ्टवेयर में साफ कर देते हैं। तब उसे फोबर बोलते हैं।

यह एक ऐसा शब्द है, जिसे अक्सर बड़े-छोटे दोनों ही अपने स्टाइल में बोलते हैं। जब कुछ लजीज और स्वादिष्ट खाने को मिले और उसकी तारीफ के लिए कुछ शब्द न मिल रहा हो, तो वे उस समय नम-नम बोलना ही चल जाएगा।

टीटीवाईएल यानी टॉक टू यू लेटर, जिसका अर्थ हुआ बाद में बात करता/करती हूं। चैटिंग के दौरान कई बार यंगस्टर्स को चैट बीच में छोड़नी पड़ती है, उस वक्त इस शब्द का इस्तेमाल करते हैं।


योलो-`यू ऑनली लिव वंस’ जिसका अर्थ है दोस्तों को किसी ऐसी चीज के लिए जोर देना, जो वे करने से डरते हैं या नहीं करते। ऐसे में वह एक लंबी लाइन लिखने की बजाय योलो शब्द ही लिख या बोल देते हैं।

यीट शब्द का इस्तेमाल बहुत ज्यादा खुशी दिखाने के समय होता है।

एनएसएफडब्ल्यू यानी नॉट सेफ फॉर वर्क। किसी वेब पेज, वीडियो या फोटो के नीचे लिखे इस शब्द का अर्थ कि उक्त सामग्री ऑफिस के लिए सेफ नही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed