फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   skin care mistakes of men

ये 7 गलतियां पुरुषों को समय से पहले बना देंगी 'अंकल'

Wed, 02 Jul 2014 11:18 AM IST
Updated Wed, 02 Jul 2014 11:18 AM IST
विज्ञापन
skin care mistakes of men

समय से पहले 'अंकल' दिखना किसी भी पुरुष के लिए बुरे सपने से कम नहीं होगा। गलत जीवनशैली और तनाव न सिर्फ पुरुषों की त्वचा को कम उम्र में ही बूढ़ों जैसी बना देते हैं बल्कि कुछ ऐसी गलतियां खुद पुरुष भी करते हैं जिनकी खामियाजा उनकी त्वचा को भुगतना पड़ सकता है।

विज्ञापन


जानिए, ऐसी 7 गलतियों के बारे में जो पुरुषों की त्वचा को नुकसान पहुंचाती हैं और उनको समय से पहले बना देती हैं 'अंकल'।

बार-बार चेहरा छूना

skin care mistakes of men

महिलाएं आमतौर पर चेहरे को बार-बार छूने से बचती हैं जबकि पुरुष कभी इस विषय पर ध्यान ही नहीं देते हैं। बार-बार चेहरे पर हाथ लगाने से कई तरह के कीटाणुओं का संपर्क सीधे चेहरे की त्वचा पर होता है जिससे संक्रमण या मुंहासे की दिक्कत हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एल्कोहल का सेवन

skin care mistakes of men

एल्कोहल सेवन करने पर एसीटेट में बदल जाता है जिससे शरीर में कैलोरी बढ़ती है और फैट्स की मात्रा अधिक हो जाती है। अधिक फैट्स के कारण न सिर्फ त्वचा पर मुंहासे बढ़ते हैं बल्कि मोटापा कम उम्र में ही कई रोगों को निमंत्रण भी दे सकता है।

विज्ञापन

जमकर खाते हैं मिठाई

skin care mistakes of men

आमतौर पर महिलाओं की अपेक्षा पुरुष मिठाई का सेवन अधिक बेफिक्री से करते हैं और उनकी यही बेफिक्री उनकी त्वचा को प्रीमैच्योर एजिंग देती है।

डाइट में शक्कर की अधिकता से से त्वचा में मौजूद कोलाजन नष्ट हो जाता है जिससे त्वचा समय से पहले अपनी रौनक खो देती है।

सनस्क्रीन न लगाना

skin care mistakes of men

सनस्क्रीन लोशन लड़कियों की चीज है, अगर आप कुछ ऐसा सोचते हैं तो त्वचा संबंधी दिक्कतों के लिए तैयार हो जाएं। सनस्क्रीन न लगाने के कारण अल्ट्रावॉयलेट किरणें आपकी त्वचा को टैनिंग से लेकर कैंसर जैसी गंभीर समस्याएं दे सकती हैं।

जल्दबाजी में शेविंग

skin care mistakes of men

अगर आप शेविंग इतना जल्दबाजी में करते हैं कि बिना क्रीम के ही रेजर घुमा लेते हैं तो आप अपनी त्वचा खुद ही नष्ट कर रहे हैं। इससे त्वचा पर न सिर्फ कटने का रिस्क बढ़ता है बल्कि सूजन, जलन या संक्रमण का खतरा भी बढ़ जाता है।

शेविंग के दौरान अच्छी क्रीम, आफ्टरशेव और मॉश्चुराइजर की अहमियत को दरकिनार न करें।

मुंहासे फोड़ना

skin care mistakes of men

महिलाओं की तरह ही पुरुषों को मुंहासे अधिक परेशान करते हैं लेकिन पुरुष मुंहासे फोड़ने के मामले में महिलाओं से कहीं अधिक बेसब्र हैं। बेहतर विकल्प है कि मुंहासे तोड़ने के बजाय एंटी पिंपल क्रीम से दूर करें।

धूम्रपान

skin care mistakes of men

कई शोधों में प्रमाणित हो चुका है कि सिगरेट सेहत के लिए हानिकारक है। न सिर्फ सेहत, बल्कि आपके लुक के लिए भी यह उतनी ही नुकसानदायक है। इससे त्वचा की कोशिकाएं नष्ट होती है और त्वचा रूखी हो जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed