{"_id":"7c2deddf7b24b4ff58b6bf2fa7309635","slug":"sitting-long-in-office-make-you-depress","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या आप दफ्तर में देर तक काम करते हैं?","category":{"title":"Lifestyle Archives","title_hn":"लाइफस्टाइल आर्काइव","slug":"lifestyle-archives"}}
क्या आप दफ्तर में देर तक काम करते हैं?
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 09 Sep 2013 03:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप दफ्तर में देर तक बैठकर काम करते हैं तो यह आपकी सेहत के लिए परेशानी का सबब हो सकता है। विक्टोरिया यूनिवर्सिटी और यूनिवर्सिटी ऑफ क्वीन्सलैंड के शोधकर्ताओं ने अपने शोध में माना है कि दफ्तर में जो लोग देर तक बैठकर काम करते हैं, उनमें अवसाद के लक्षण उतने अधिक होते हैं।
विज्ञापन
अमेरिकन जर्नल ऑफ प्रिवेंटिव मेडिसिन में प्रकाशित इस शोध में 50 से 55 वर्ष की 8,950 महिलाओं के 2001,2004,2007 और 2010 के आंकड़ों का अध्ययन किया गया है।
विज्ञापन
शोधकर्ताओं ने प्रतिभागियों को अलग-अलग समूहों में बांटकर उनकी मानसिक स्थिति और शारीरिक गतिविधियों का अध्ययन किया है। प्रतिभागियों को चार घंटे से कम काम, सात घंटे और सात घंटे से अधिक काम करने के आधार पर बांटा गया।
विज्ञापन
दिन भर बैठकर करना है काम तो बरतें ये सावधानियां
चाहिए मनचाही सैलरी तो जरूर आजमाएं ये दो उपाय
शोधकर्ताओं ने पाया कि जो महिलाएं प्रतिदिन सात घंटे से अधिक देर तक बैठकर काम करने वाली महिलाओं में अवसाद का रिस्क 47 प्रतिशत अधिक होता है।
शोध में यह भी पाया गया कि जो महिलाएं रोज कसरत नहीं करती हैं उनमें अवसाद की आशंका 99 प्रतिशत अधिक होती है।
इससे पहले भी ऐसे कई शोध हुए हैं जिसमें देर तक बैठने का संबंध अवसाद से माना गया है। 'द टेलीग्राफ' में प्रकाशित शोध में यह माना गया है कि जो लोग दिन में पांच घंटे से अधिक कंप्यूटर पर काम करते हैं उन्हें अवसाद का रिस्क अधिक होता है।