{"_id":"fd80499c-af2b-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"seven-ways-to-raise-iq-level","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए 'दिमाग की बत्ती' जलाने वाले ये सात उपाय ","category":{"title":"Lifestyle Archives","title_hn":"लाइफस्टाइल आर्काइव","slug":"lifestyle-archives"}}
जानिए 'दिमाग की बत्ती' जलाने वाले ये सात उपाय
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 27 Apr 2013 04:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'मेंटॉज खाओ, दिमाग की बत्ती जलाओ'। एक विज्ञापन में दिमाग की बत्ती जलाने के लिए बताया गया ये उपाय कितना कारगर है यह तो हमें नहीं पता मगर जीवनशैली में अगर छोटे-छोटे उपायों को अपनाया जाए तो जरूर आईक्यू स्तर बढ़ाने में मदद मिल सकती है।
आइए जानें, आईक्यू बढ़ाने के सात आसान और कारगर उपायों के बारे में।
1. नींद लें, सपने देखें और आईक्यू बढ़ाएं
हॉवर्ड विश्वविद्यालय के शोध में पाया गया है कि हम जब चैन की नींद सोते हैं तब हमारी याददाश्त, घटनाओं को याद रखने का काम करती है और मस्तिष्क की कसरत होती है। खासतौर पर सपने देखने के दौरान हमारा दिमाग अधिक सक्रिय रहता है। इसलिए रोज सही समय पर सोएं और अपने शरीर के हिसाब से भरपूर नींद लें।
2. सैर के लिए निकलें
सुबह की रोशनी में सैर के लिए निकलें। इस दौरान शरीर को अच्छी मात्रा में विटामिन डी मिलता है और तेजी से टहलने से शरीर में रक्त संचार तेज होता है जिससे दिमाग में तेजी से ऑक्सीजन व पोषक तत्वों का संचार होता है और दिमाग तेज चलता है।
विज्ञापन
3. पहेलियां बुझाएं
हाल में एक शोध के दौरान यह माना गया है कि क्रॉसवर्ड या सुडोकू जैसी पहेलियां या वर्ड गेम्स याददाश्त तेज रखने, मानसिक रोगों से दूर रखने और दिमाग को सक्रिय रखने में मदद करते हैं।
4. याददाश्त की एक्सरसाइज़
अच्छे आईक्यू के लिए याददाश्त तेज होना बहुत जरूर है। इसके लिए एक आसान सी कसरत करें। शांत दिमाग से बैठें और अपने किसी सफर या किसी जुड़ी घटना से संबंधित चीजों को याद करना शुरू करें और जो कुछ याद आए उसकी लिस्ट बनाते जाएं। इससे मस्तिष्क में एसीटाइकोलाइन की मात्रा बढ़ती है जिससे दिमाग अधिक सक्रिय रहता है।
5. मल्टीटास्किंग
मल्टीटास्किंग यानी एक साथ कई काम। अपने रुटीन में कुछ समय मल्टीटास्किंग भी दिमाग को तेज करने में मदद करती है। जैसे एक्सर्साइज के साथ-साथ म्यूजिक सुनना आदि। हां, ध्यान रखें कि मल्टीटास्किंग के साथ-साथ शरीर के लिए आराम भी उतना ही जरूरी है वरना आप स्ट्रेस का शिकार हो सकते हैं।
6. डाइट
आईक्यू बढ़ाने के लिए हेल्दी डाइट के साथ-साथ नींबू पानी, करौंदे का जूस जैसी ड्रिंक्स ले सकते हैं। इससे रक्तसंचार तेज होता है और दिमाग में रक्त का प्रवाह आसानी से होता है।
7. स्ट्रेस से रहें दूर
स्ट्रेस से शरीर में कोर्टिजोल नामक हार्मोन बनता है जो मस्तिष्क के लिए सही नहीं है। अल्बामा विश्वविद्यालय के शोध में माना गया है कि हेल्दी लाइफस्टाइल के साथ-साथ डाइट में विटामिन सी भरपूर खाना लें जिससे स्ट्रेस दूर रहे।