फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   seven most common everyday lies

जानिए ऐसे 7 झूठ जिन्हें आप रोज सुनते हैं

Sat, 22 Mar 2014 10:24 AM IST
Updated Sat, 22 Mar 2014 10:24 AM IST
विज्ञापन
seven most common everyday lies

क्लास में लेट होना हो या दफ्तर से 'बीमारी' के नाम पर छुट्टी, बात जब बहाने की हो तो झूठ बोलना मानव व्यवहार का अहम हिस्सा माना जाता है।

विज्ञापन


यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ कैलिर्फोनिया के शोध की मानें तो हम दिन में 10 से 200 बार झूठ बोलते हैं। इतना ही नहीं, इस शोध में यह भी माना है कि किसी भी जरूरी माटिंग के दौरान अक्सर लोग पहले 10 मिनट में कम से कम तीन बार झूठ तो जरूर ही बोलते हैं।
विज्ञापन


शोध के आधार पर जानिए ऐसे सात झूठ के बारे में, जिन्हें आप प्रतिदिन सुनते ही होंगे।

'मैं ठीक हूं'

seven most common everyday lies

शोधों की मानें तो हाल पूछने पर 'मैं ठीक हूं' कहने के पीछे कभी भी यह भाव नहीं होता है कि उत्तर देने वाला व्यक्ति वाकई ठीक है।

मेन्स हेल्थ में प्रकाशित शोध की मानें तो महिलाओं के मामले में 'मैं ठीक हूं' कहने के पीछे वजह आमतौर पर उलटी ही होती है।

'धन्यवाद, पर मैं अकेले ही कर लूंगा'

seven most common everyday lies

किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम या कोई जरूरी जिम्मेदारी को कंधों पर लेते वक्त अक्सर लोग यह कह ही देते हैं कि उन्हें मदद की जरूरत नहीं है।

शोध की मानें तो अक्सर लोग बॉस को खुश करने या उनका विश्वास जीतने के लिए ऐसा कह तो देते हैं पर इसके पीछे यह आशय नहीं होता है।

विज्ञापन

'मुझे इस काम के लिए आज समय ही नहीं ‌मिल पाया'

seven most common everyday lies

चाह आपके बॉस हों या क्लाइंट, आप अक्सर छोटे-छोटे काम के नाम पर इस तरह से बहाने बनाते ही होंगे।

मेन्स हेल्थ के शोध की मानें तो यह काम न कर पाने के सबसे लोकप्रिय बहानों में से एक है।

'आपसे मिलकर बहुत खुशी हुई'

seven most common everyday lies

यह संबोधन सुनने में जितना आत्मीय है, आप गौर करेंगे तो पाएंगे कि इसका इस्तेमाल आमतौर पर प्रोफेशनल गतिविधियों में ही सबसे अधिक होता है। अब आप खुद ही तय करें यह कितना सच है?

'आपका मैसेज बस अभी देखा'

seven most common everyday lies

किसी फोन या मैसेज को नजरंदाज करने के बाद भी अगर उससे सामना हो जाए तो आमतौर पर यह बात हम भरपाई के लिए कह ही देतें है।

मेन्स हेल्थ के सबसे सामान्य झूठों की सूची में यह झूठ भी बेहद आम है।

'आपका ईमेल शायद स्पैम में चला गया होगा'

seven most common everyday lies

किसी जरूरी मेल को अगर आपने नजरअंदाज किया है तो यकीनन यह बहाना भी आपने कभी न कभी बनया ही होगा।

शोधों की मानें तो दफ्तर में बोले जाने वाले झूठ में से यह झूठ बहुत अधिक प्रचलित है।

'मुझे माफ कर दो'

seven most common everyday lies
शोध की मानें तो 95 प्रतिशत समय हम माफी मांगते वक्त इसे महसूस नहीं करते हैं और सामने वाले का मन रखने के लिए 'सॉरी' बोल ही देते हैं।

कम से कम गर्लफ्रेंड के मामले में तो आप ऐसा झूठ बोलते ही होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed