{"_id":"e1183d6e-d80c-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"seven-habits-that-make-you-older-before-your-age","type":"story","status":"publish","title_hn":"उम्र से पहले ही बूढ़ा बना देंगी ये सात आदतें","category":{"title":"Lifestyle Archives","title_hn":"लाइफस्टाइल आर्काइव","slug":"lifestyle-archives"}}
उम्र से पहले ही बूढ़ा बना देंगी ये सात आदतें
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 18 Jun 2013 05:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उम्र से पहले ही 'अंकल' या 'आंटी' कहलाना किसी बुरे सपने से कम नहीं है। चेहरे पर समय से पहले झुर्रियां, बालों में सफेदी जैसी कई समस्याएं समय से पहले ही हमारे शरीर में बिन बुलाए मेहमान की तरह घर कर जाती हैं।
विज्ञापन
अगर आप भी समय से पहले 'अंकल' दिखने की दहलीज पर हैं तो गहराई में जाएं, हो सकता है कि आपकी ही कुछ आदतें, आपके चेहरे पर बुढ़ापे के निशान छोड़ रही हों।
गौर करें, आपकी कुछ ऐसी आदतें हैं जो समय से पहले ही आपके शरीर पर उम्र की छाया गहरी कर देती हैं।
तकिये पर मुंह के बल सोना
जो लोग अधिकतर पेट के बल सोते हैं और चेहरे को तकिये की ओर रखते हैं उनके चेहरे पर समय से पहले झुर्रियां पड़ जाती हैं। इससे चेहरे की त्वचा पर तनाव बढ़ता है और समय से पहले ही चेहरे पर झुर्रियां दिखने लगती हैं।
विज्ञापन
बहुत अधिक एल्कोहल का सेवन
'एल्कोहोलिज्मः क्लीनिकल एंड एक्सपेरिमेंटल रिसर्च' में प्रकाशित शोध के मुताबिक जो लोग बहुत अधिक मात्रा में शराब का सेवन करते हैं उनका जीवनकाल न सिर्फ कम होता है बल्कि उन्हें ब्लड प्रेशर और सिरोसिस की समस्याओं का भी अधिक खतरा होता है।
विज्ञापन
बहुत अधिक आंखे मलते हैं तो
थकान होने पर या आदतवश अगर आप दिन में कई बार अपनी आंखें मलते हैं तो इससे भी चेहरे पर झुर्रियां बढ़ जाती हैं। आंखें मलने से आस-पास की त्वचा में मौजूद 'कोलाजन' खत्म होता है और त्वचा की कमनीयता खत्म होती जाती है। इससे आंखों के आस-पास झुर्रिया बढ़ने लगती हैं और चेहरा अधिक उम्रदराज लगता है।
सिगरेट अधिक पीते हैं तो
अमेरिकन जर्नल ऑफ पब्लिक हेल्थ के अनुसार, बहुत अधिक धूम्रपान करने वाले लोगों का जीवनकाल आठ साल घट जाता है। इसके अलावा, सिगरेट के अधिक सेवन से कैंसर, दिल के रोग, याद्दाश्त संबंधी समस्याएं, झुर्रियां और बाल सफेद होने जैसी समस्याओं की आशंका बढ़ जाती है।
मीठे पर कंट्रोल नहीं है
मीठा देखकर ही आप अगर आप अपने मन पर नियंत्रण नहीं रख पाते हैं तो अब नियंत्रण रखना शुरू कर दें। डाइट में अधिक शक्कर के सेवन से वजन बढ़ने, दिल के रोग, मुंहासे और झुर्रियों की समस्याएं अधिक बढ़ जाती हैं।
मन में बैर पालते हैं तो
अगर आप अपना गुस्सा खुलकर जाहिर करने के बजाय समय आने पर बदला लेने वालों में से हैं तो ये आदत भी आपको समय से पहले उम्रदराज बना सकती है।
जर्नल ऑफ बिहेवियरल मेडिसिन के शोध के मुताबिक मन में बैर पालने और गुस्सा दबाए रखने से शरीर में कोर्टिजोल नामक हार्मोन का स्तर बढ़ता है जो बढ़ती उम्र की कई समस्याओं को समय से पहले ही ला देता है।
देर रात तक जगते हैं तो
देर रात तक जागकर काम करने से न सिर्फ आपका रुटीन खराब होता है बल्कि यह समय से पहले आपको उम्रदराज बनाता है। यह न सिर्फ आपके जीवन में तनाव बढ़ाता है बल्कि चेहरे पर झुर्रियां और याद्दाश्त से संबंधित कई समस्याओं की वजह हो सकता है।