फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   seven diet that decrease libido

मर्दानगी की दुश्मन हैं ये सात डाइट

Sat, 05 Oct 2013 08:35 AM IST
Updated Sat, 05 Oct 2013 08:35 AM IST
विज्ञापन
seven diet that decrease libido

विज्ञापन

दिन भर काम का तनाव और गलत खानपान का असर न सिर्फ स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का बुलावा है बल्कि यह सेक्स की इच्छा में कमी की भी एक वजह हो सकता है।

विज्ञापन

फास्टफूड और रेडी टू ईट डाइट के इस जमाने में हम जिस तरह की डाइट का सेवन बेहिचक करते हैं, आपको जनकर आश्चर्य होगा कि ये शरीर में सेक्स के हार्मोन को घटाने का भी काम कर सकती हैं जो सेक्स की घटती इच्छा की एक बड़ी वजह हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्स हार्मोन जैसे एस्ट्रोजन, प्रोजेस्टेरोन और टेस्टोस्टेरोन शरीर में सेक्स की इच्छा बढ़ाने का काम करते हैं। डाइट में ऐसी कई चीजें हैं जिनमें मौजूद रसायन न सिर्फ इन सेक्स हार्मोन को नुकसान पहुंचाते हैं बल्कि पौरुष में कमी, मूड में बदलाव, हार्मोनल असंतुलन और इनफर्टिलिटी जैसी समस्याओं को भी जन्म दे सकते हैं।

आइए जानें, सेक्स ड्राइव घटाने वाली ऐसी सात डाइट के बारे में जिनके बारे में जानकर आप यकीनन चौंक जाएंगे।

 

दुश्मन नं. 1 - चीज़

seven diet that decrease libido

ऐसा नहीं है कि चीज़ या डेयरी उत्पाद सेक्स की इच्छा कम करते हैं पर आजकल बाजार में बिकने वाले चीज़ में सेक्स हार्मोन को नुकसान पहुंचाने वाले कई तत्व होते हैं।

दूध की मात्रा बढ़ाने के लिए जिस तरह मवेशियों को एंटीबायोटिक व हार्मोन के इन्जेक्शन लगाए जाते हैं, इससे दूध व इसके उत्पाद पर भी प्रभाव पड़ता है।

इनके अत्याधिक सेवन से शरीर में बनने वाले एस्ट्रोजन, प्रोजेस्टोरोन और टेस्टोस्टेरोन जैसे सेक्स हार्मोन के प्राकृतिक निर्माण में अवरोध होता है।

इतना ही नहीं, इनसे शरीर में ज़ेनोस्ट्रोजेन्स नामक हार्मोन का निर्माण होता है जो न सिर्फ सेक्स की क्षमता को प्रभावित करता है बल्कि तनाव भी बढ़ाता है।

बेहतर विकल्प है कि चीज़ सीमित मात्रा में लें और इसके विकल्प के रूप में दूध, घर का बना पनीर या मक्खन को डाइट में शामिल करें।

दुश्मन नं. 2 - सॉफ्ट ड्रिंक्स

seven diet that decrease libido

तमाम तरह के सॉफ्ट ड्रिंक्स या कोल्ड ड्रिंक्स भले ही आपके कितने भी पसंदीदा क्यों न हों लेकिन ये आपकी सेक्स ड्राइव के लिए खतरे का सबब हो सकते हैं।

द न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित शोध में 21,000 लोगों के अध्ययन के आधार पर यह माना गया है कि एयरेटेड ड्रिंक्स में इस्तेमाल होने वाले आर्टिफिशियल स्वीटनर सेक्स क्षमता घटा सकते हैं।

इनके अधिक सेवन से दांतों में कैविटी, डायबिटीज, मोटापा और हड्डियां कमजोर होने जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं ज‌िनसे बी सेक्स क्षमता प्रभावित होती है। इसके अलावा, ये शरीर में तनाव के हार्मोन को बढ़ाते हैं जिससे सेक्स हार्मोन घटता है।

दुश्मन नं. 3 - आर्टिफिशियल स्वीटनर

seven diet that decrease libido

चाहे बेकरी उत्पाद हों या फिर आपकी फेवरेट आइसक्रीम में इस्तेमाल होने वाला आर्टिफिशियल स्वीटनर न सिर्फ आपका वजन बढ़ाता है बल्कि सेक्स की इच्छा भी घटाता है।

यह रक्त में मूड खुश रखने वाला हार्मोन सेरोटोनिन का स्तर कम करता है। इससे सिरदर्द, अवसाद, घबराहट, नींद न आना, मूड में अधिक बदलाव जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

कई शोधों में यह माना गया है कि यह शरीर के न्यूरोट्रांसमीटर डोपमाइन को प्रबावित करता है जो शरीर में सेक्स से संबंधित गतिविदियों को सामान्य रखने में मदद करता है।

बेहतर विकल्प है कि डाइट में आर्टिफिशियल स्वीटनर के बजाय शहद और गुण का इस्तेमाल अधिक करें।

दुश्मन नं. 4 - डिब्बाबंद डाइट

seven diet that decrease libido

डिब्बाबंद भोजन का अत्याधिक सेव‌न भी सेक्स क्षमता को प्रभावित करता है। इसमें सोडियम, आर्टिफिशियल फ्लेवर और प्रिजर्वेटिव्स अधिक मात्रा में होते हैं। अधिक मात्रा में सोडियम व पोटैशियम में कमी शरीर के रक्त संचार को प्रभावित करते हैं जिससे शरीर के सभी अंगों तक सही तरीके से रक्त का प्रवाह नहीं हो पाता है।

डिब्बाबंद डाइट के अधिक सेवन से एरेक्टाइल डिफ्यूजन जैसी समस्याओं की आशंका बढ़ जाती है। इतना ही नहीं, ये शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल और ट्रान्स फैट्स को भी बढ़ाते हैं जो न सिर्फ मोटापा बल्कि सेक्स ड्राइव कम होने की भी वजह हो सकते हैं।

दुश्मन नं. 5 - एमएसजी

seven diet that decrease libido

एमएसजी यानी मोनोसोडियम ग्लूमेट का इस्तेमाल चाइनीज व्यंजनों या फिर पैकेज्ड डा‌इट में काफी किया जाता है। इसका इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है।

कई शोधों में प्रमाणित हो चुका है कि अमअसजी वाली डाइट के अधिक सेवन से अवसाद, याददाश्त संबंधी समस्याएं और दिल से जुड़ी बीमारियों का रिस्क अधिक होता है। इसका विपरीत प्रभाव सेक्स की इच्छा पर भी पड़ता है।

 

दुश्मन नं. 6- कॉफी

seven diet that decrease libido

एक कप कॉफी जिस तरह आपका बिगड़ा मूड बना देती है, उसी तरह कॉफी का बहुत अधिक सेवन आपकी सेक्स क्षमता को नुकसान पहुंचा सकता है।

बहुत अधिक कॉफी के सेवन से शरीर के एड्रेनल ग्लैंड्स को नुकसान पहुंचता है जिससे शरीर में तेजी से स्ट्रेस हार्मोन बनता है। स्ट्रेस हार्मोन की अधिकता शरीर में सेक्स हार्मोन के स्तर को कम करता है।

इससे सेक्स की इच्छा में कमी के साथ-साथ एरेक्टाइल डिफ्यूजन की समस्या की आशंका बढ़ जाती है।

दुश्मन नं. 7 - तेल

seven diet that decrease libido

डाइट में बहुत अधिक तैलीय चीजें भी शरीर में सेक्स क्षमता घटाने में मदद करती हैं। खाना पकाने के लिए तेल को रिफाइन करने के बाद उसमें ऑक्सीडेशन की प्रति संवेदनशीलता बढ़ जाती है। अधिक मात्रा में तेल शरीर में फ्री रेडिकल्स पैदा करता है जिससे फैट्स और स्ट्रेस हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है।

तेलीय डाइट की अधिकता शरीर में ट्रांस फैट्स बढ़ता है जो प्रजनन तंत्र को नुकसान पहुंचाता है। पुरुषों के लिए अधिक फैट्स एरेक्टाइल डिफ्यूजन की वजह भी हो सकता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed