फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   seven bad habits that increase your stress

तनाव कम करना है तो छोड़ दें ये 5 बुरी आदतें

Fri, 17 May 2013 06:25 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 17 May 2013 06:25 PM IST
विज्ञापन
seven bad habits that increase your stress

आपको सबसे ज्यादा तनाव किस बात से होता है - बॉस की डांट से या बीवी की फटकार से। आप भले ही अपनी तनाव भरी जिंदगी की वजह कुछ भी मानें लेकिन आपकी कुछ गलत आदतें भी आपका तनाव बढ़ा सकती हैं और आपको अवसाद की स्थिति तक पहुंचा सकती हैं। जानिए ऐसी ही पांच गलत आदतों के बारे में।

विज्ञापन


1. देर तक सोना
तनाव की शुरुआत आपकी सुबह से ही हो सकती है अगर आप रोज देर से सोकर उठते हैं। डॉक्टर भी मानते हैं कि देर से उठने वाले लोगों का मेटाबॉलिज्म ठीक नहीं रहता है जिससे उन्हें थकान, तनाव और उदासीनता अधिक सताती है।
विज्ञापन

 
शोधों में भी यह माना गया है कि देर से उठने वाले लोग अक्सर सुबह का नाश्ता छोड़ते हैं जिससे उनका बॉडी साइकिल गड़बड़ होता है और वे जल्द तनावग्रस्त होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


2. घंटों टीवी देखना
ऑफिस से घर आने पर आप अगर मनोरंजन के लिए घंटों टीवी देखते हैं तो आपकी यह आदत आपको तनाव और अवसाद की स्थिति तक पहुंचाने के लिए काफी है। बजाय घंटों तक टीवी देखने के आप अपना समय परिवार के साथ बिताएंगे या सैर करेंगे तो तनाव से कोसों दूर रहेंगे।

3. धूम्रपान
आप सोचते होंगे कि तनाव से राहत पाने के लिए आप सिगरेट पीते हैं लेकिन असलियत तो यह है कि सिगरेट ही आपका तनाव बढ़ाती है। धूम्रपान से धड़कन तेज हो जाती है जिससे तनाव बढ़ता है।

4. जरूरत से ज्यादा काम
ऑफिस में काम का दबाव तो हर किसी की जिंदगी में होता है लेकिन जो लोग काम और परिवार में काम का संतुलन नहीं बैठा पाते और रुटीन में काम के अलावा कुछ नया नहीं कर पाते हैं, उन्हें तनाव और अवसाद होना तो वाजिब ही है। ऑफिस के काम के अलावा भी बहुत कुछ है, अपने शगल को मरने न दें।


5. गलत खानपान
आप नाश्ता नहीं करते हैं? बहुत अधिक फास्ट फूड, हेवी डाइट लेते हैं? या फिर खाने का कोई टाइम ही नहीं? आपके खानपान से जुड़ी ये आदतें तनाव बढ़ाने और आपको कई रोगों का शिकार बनाने के लिए काफी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed