फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   selfie is harmful for health

सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है सेल्फी का क्रेज

Thu, 19 Feb 2015 01:23 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 19 Feb 2015 01:23 PM IST
विज्ञापन
selfie is harmful for health

स्मार्ट फोन के जरिए खुद से खुद की फोटो लेने अर्थात सेल्फी का क्रेज बीमारी की हद तक बढ़ता रहा है। हाल के वर्षों में यह शब्द इतना प्रचित हुआ कि 2013 में आक्सफोर्ड को भी अपने शब्द कोश में इसे जगह देने को मजबूर होना पड़ा।

विज्ञापन


भारत में भी इसका चलन बड़ी तेजी से बढ़ा है। विदेश दौरे पर पीएम मोदी द्वारा सेल्फी लेने की तस्वीरों ने देश की मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरी थीं। अध्ययन के मुताबिक, फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्स एप आदि पर अब सेल्फी की होड़ इतनी बढ़ गई है कि रसूखदार हस्तियों के ऑटोग्राफ लेने की ख्वाहिश कम होती जा रही है।

विज्ञापन

परिवार के लिए भी सेल्फी का खतरा

selfie is harmful for health

लंदन के मनोवैज्ञानिकों ने युवाओं के इस व्यवहार पर गहरा अध्ययन किया है। अध्ययन के मुताबिक बड़ी शख्सियतों से लेकर राजनेताओं के साथ सेल्फी का जुनून इस हद तक बढ़ गया है कि इससे परिवार के सुखमय जीवन में दखलंदाजी भी पैदा होने लगी है।
अध्ययन में पाया गया कि हर सप्ताह 1.7 करोड़ से ज्यादा सेल्फी सोशल मीडिया की साइटों पर अपलोड की जा रही हैं। इंग्लैंड के बड़े कारोबारी निगेल और ट्राकी अपनी 15 वर्षीय बेटी ओलिविया रुसेल के सेल्फी के आदी होने से इतना परेशान हुए कि मनोवैज्ञानिकों से परामर्श मांगा। मनोवैज्ञानिकों ने पाया कि युवाओं में सेल्फी की आदत बीमारी के स्तर तक जा पहुंची है।

भारत में सेल्फी लेने का चलन बढ़ा

selfie is harmful for health

आईटी विशेषज्ञ राजेश चौधरी के मुताबिक जून 2014 तक एक साल में भारत के भीतर 1.6 करोड़ युवाओं ने सोशल मीडिया पर सेल्फी अपलोड कीं, जबकि वर्ष 2013 तक 18 से 24 वर्ष की आयु के युवाओं ने 3.5 करोड़ सेल्फी अपलोड कीं।

•48 प्रतिशत सेल्फी फेसबुक पर अपलोड होती हैं
•27 फीसदी सेल्फी व्हाट्स एप पर भेजी जाती हैं
•9 प्रतिशत सेल्फी ट्विटर पर भेजी जा रही हैं
•5 प्रतिशत इंस्टाग्राम पर
•5 प्रतिशत स्नेपचैट पर
•2 प्रतिशत पिनट्रैस्ट पर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed