{"_id":"92596c30a52beb49ca7326fab2ddb9e2","slug":"saving-files-on-computer-boost-memory-hindi-news-pp","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज दिमाग चाहिए तो आजमाएं यह आसान उपाय","category":{"title":"Lifestyle Archives","title_hn":"लाइफस्टाइल आर्काइव","slug":"lifestyle-archives"}}
तेज दिमाग चाहिए तो आजमाएं यह आसान उपाय
Updated Sat, 13 Dec 2014 11:41 AM IST
विज्ञापन
तेज दिमाग और बेहतर याददाश्त की ख्वाहिश रखते हैं तो कंप्यूटर पर काम करते वक्त यह उपाय आजमाएं।
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया के शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन के आधार पर दावा किया है कि कंप्यूटर पर काम करते वक्त फाइल को सेव करते रहने की आदत आपकी याददाश्त को बेहतर बना सकती है।
शोधकर्ता बेंजामिन स्टॉर्म के अनुसार, ''हमने शोध में पाया कि काम के दौरान बार-बार फाइल सेव करते रहने वाले लोगों का दिमाग अधिक सक्रिय रहता है और याददाश्त बेहतर होती है।''
विज्ञापन
शोध के दौरान 20 छात्रों के ऊपर यह परीक्षण किया गया और निष्कर्ष निकाला गया कि फाइल को बार-बार सेव करके पढ़ने से उन्हें उसमें दी गई चीजें अधिक याद रहती हैं।
विज्ञापन
यह शोध साइकोलॉजिकल साइंस जर्नल में प्रकाशित हुआ है।