47 के होते हुए भी क्यों जवान हैं सलमान, जानें 3 बड़े राज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दौर कैसा भी हो, फिल्में कैसी भी हों मगर सलमान खान के प्रशंसकों के बीच उनका जलवा हमेशा बरकरार रहता है। ऐसे में उम्र के 47वें पड़ाव को पार करने के बाद भी सलमान आज इतने फिट हैं कि हर युवा उनके जैसी बॉडी चाहता है।
अगर आप भी जानना चाहते हैं कि सलमान 47 साल की उम्र में भी इतने फिट कैसे दिखते हैं तो जानिए उनके तीन बड़े सीक्रेट।
क्या कहते हैं उनके ट्रेनर
सलमान खान को छह सालों तक ट्रेन कर चुके उनके फिटनेस ट्रेनर मनीष अद्विलकर अक्सर उनके कड़े अनुशासन और हर तरह के वर्कआउट के प्रति लगाव की प्रशंसा करते हैं।
उनके अनुसार, सलमान दिन भर में 1000 पुश अप्स या 2000 सिट अप्स करते हैं। वह नियमित तौर पर दो घंटे कड़ा वर्कआउट करते हैं जिसमें एक घंटे कार्डियो कसरतें और एक घंटे स्ट्रेंथ ट्रेनिंग वर्कआउट करते हैं।
क्या है उनकी पसंद
स्ट्रेंथ ट्रेनिंग अक्सरसाइज की बात करें तो सलमान को क्रंच में काफी दिलचस्पी है। वे दिन में कम से कम 500 क्रंच रोज करते हैं। वहीं कार्डियोवास्कुलर एक्सरसाइज में सलमान साइकिलिंग को सबसे अधिक तवज्जो देते हैं। वह प्रतिदिन 10 किलोमीटर की साइकिलिंग करते हैं।
कैटरीना कैफ को फिल्म 'धूम 3' के लिए तैयार करने में उनकी अहम भूमिका रही है। सलमान ने कैटरीना को अधिक से अधिक साइकिलिंग और स्विमिंग करवाई। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन कपूर के भी ट्रेन किया और उनके वजन का अंतर अब आपके सामने है।
डाइट के मामले में